वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम की अगुवाई कर रहे पॉन्टिंग ने वनडे और टेस्ट दोनों की कप्तानी छोड़ दी है। हालांकि बतौर बल्लेबाज वह टीम में रहेंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेलबर्न:
क्रिकेट की दुनिया में हलचल मची हुई है। वर्ल्ड कप का खुमार चरम पर है, तो दूसरी तरफ इस मुकाबले से बाहर हो चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम में भारी फेरबदल हो रहा हैं। लंबे समय से ऑस्ट्रेलियाई टीम की अगुवाई कर रहे रिकी पॉन्टिंग ने टीम की कप्तानी छोड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने वनडे और टेस्ट दोनों की कप्तानी छोड़ दी है। हालांकि बतौर बल्लेबाज वह टीम में बने रहेंगे। माना जा रहा है कि वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पॉन्टिंग पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया था। हालांकि आधिकारिक तौर पर नए कप्तान के नाम का ऐलान अभी नहीं हुआ है, पर संकेत है कि उप कप्तान माइकल क्लार्क टीम की कमान संभाल सकते हैं। पॉन्टिंग ने 77 टेस्ट और 228 वनडे में कप्तानी की और दोनों में ही ऑस्ट्रेलिया की जीत का औसत 60 फीसदी से ज्यादा रहा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
क्रिकेट, वर्ल्ड कप, विश्व कप, रिकी पॉन्टिंग, कप्तानी, ऑस्ट्रेलिया