हॉलैंड की राष्ट्रीय टीम और स्थानीय क्लब पीएसवी के डिफेंडर एरिक पीटर्स टखने में चोट के कारण डच लीग के बाकी बचे सत्र में नहीं खेल पाएंगे। पीटर्स का यूरो-2012 में खेलना तय नहीं है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
द हेग:
हॉलैंड की राष्ट्रीय टीम और स्थानीय क्लब पीएसवी के डिफेंडर एरिक पीटर्स टखने में चोट के कारण डच लीग के बाकी बचे सत्र में नहीं खेल पाएंगे। पीटर्स का यूरो-2012 में खेलना तय नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पीएसवी के डॉक्टरों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि पीटर्स की चोट गम्भीर है और इस कारण उनका यूरो-2012 में खेलना संदिग्ध है।
23 साल के पीटर्स को बीते बुधवार को आरकेसी वालविज्क के खिलाफ लीग मैच के दौरान चोट लगी थी। अगले दिन उनके दाएं पैर पर प्लास्टर चढ़ा था। इस सत्र की शुरुआत में पीटर्स को पैर की चोट के कारण कई सप्ताह तक मैदान से बाहर रहना पड़ा था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं