भारतीय दल ने रविवार को पैरा एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में देश की समृद्ध विरासत की झलक पेश की. भारतीय खिलाड़ियों ने 5,000 साल पुरानी सभ्यता से प्रेरित आकृतियों वाले ब्लेजर पहनकर समारोह में हिस्सा लिया. पैरालंपिक पदक विजेता धाविका सिमरन शर्मा और शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत के नेतृत्व में 100 से अधिक भारतीय खिलाड़ियों ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया. इन दोनों खिलाड़ियों ने तिरंगा थामकर भारतीय दल की अगुवाई की और इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराता रहा.
SIMRAN SHARMA & PRAMOD BHAGAT LEAD INDIA AT THE OPENING CEREMONY! 🤩🇮🇳 They proudly lead the Indian contingent as official flag-bearers at the Asian Para Games 2026 Opening Ceremony in Aichi-Nagoya, Japan. https://t.co/QgvFPkERXq
— The Khel India (@TheKhelIndia) October 18, 2026
भारतीय दल के ब्लेजर पर सिंधु घाटी सभ्यता की मुहरों से प्रेरित प्रिंट बनाए गए थे. इनमें दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक की प्राचीन लिपि और विशिष्ट आकृतियों को दर्शाया गया. भारतीय पैरालंपिक समिति ने कहा, ‘भारतीय दल ने सिर्फ परिधान पहनकर मार्च नहीं किया बल्कि वे 5,000 साल पुरानी सभ्यता को अपने साथ लेकर चले. भारतीय दल का ब्लेजर हमारी विरासत को समर्पित है.'

ब्लेजर के कॉलर पर सप्तसिंधु की आकृति भी थी जो सात नदियों की भूमि और महान सरस्वती नदी का सम्मान करती है. वहीं, जेब पर तिरंगे को प्रमुखता से स्थान दिया गया था. भारत इन खेलों में 281 सदस्यीय दल उतार रहा है जिसमें 168 खिलाड़ी शामिल हैं. इनमें 112 पुरुष और 56 महिलाएं हैं जो 11 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे. इन खेलों का समापन 24 अक्टूबर को होगा. प्रतियोगिता में 45 देशों के लगभग 3,000 खिलाड़ी ‘इमैजिन वन हार्ट' के ध्येय वाक्य के तहत हिस्सा ले रहे हैं. भारत ने 2023 में हांगझोउ में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। भारतीय दल पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा था और उसने रिकॉर्ड 111 पदक जीते थे जिनमें 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य पदक शामिल थे.
F. A.Q = Frequently Asked Questions से जानें तमाम बातें
प्र. 1: जापान में इन एशियाई पैरालंपिक खेलों की शुरुआत कब और कहां हुई है?
उ.: इन खेलों (5वें एशियाई पैरालंपिक खेलों) की आधिकारिक शुरुआत 18 अक्टूबर 2026 को जापान के आइची प्रान्त और नागोया शहर में शानदार उद्घाटन समारोह के साथ हुई.
प्र. 2: जापान पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक किसने जीता है?
उ.: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक पैरा-शूटर मोना अग्रवाल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में गेम्स रिकॉर्ड के साथ जीता है.
प्र. 3: महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (SH1) स्पर्धा में भारत का कुल प्रदर्शन कैसा रहा?
उ.: यह स्पर्धा भारत के लिए ऐतिहासिक रही, जिसमें देश ने 1-2 से कब्जा करते हुए डबल पोडियम फिनिश किया. मोना अग्रवाल ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि पैरालंपिक चैंपियन अवनि लेखरा ने इसी स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया.
प्र. 4: भारत के लिए जूडो में पहला पदक किसने और कौन सा जीता है?
उ.: भारत के कपिल परमार ने पुरुषों के J1-70 किग्रा वर्ग के मुकाबले में इंडोनेशिया के खिलाड़ी को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया है.
प्र. 5: पैरालंपिक खेलों में तीरंदाजी (Archery) के दौरान भारत की ओर से क्या कोई विशेष रिकॉर्ड बना है?
उ.: हाx, भारतीय पैरा-आर्चर स्वाति चौधरी ने महिलाओं की तीरंदाजी रैंकिंग राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 648 अंकों के साथ नया एशियाई पैरालंपिक रिकॉर्ड बनाया.
प्र. 6: इस बार के एशियाई पैरालंपिक खेलों का आधिकारिक मोटो (Motto) और शुभंकर (Mascot) क्या है?
उ.: इन खेलों का आधिकारिक मोटो "Imagine One Heart" (इमेजिन वन हार्ट) है, जबकि इसका आधिकारिक शुभंकर 'उजुमिन' (Uzumin) है, जो एथलीटों के उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं