टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम धीमी शुरुआत से उबरकर सात विकेट पर 279 रन बनाने में सफल रही।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पर्थ:
डेविड हस्सी और एडम वोगेस के अर्द्धशतकों तथा मिशेल जानसन और शान टैट की शानदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने सातवें और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 57 रन से जीत दर्ज करके इंग्लैंड से सात मैचों की श्रृंखला 6-1 से जीती। हस्सी (60) और वोगेस (नाबाद 80) ने पांचवें विकेट के लिए 83 गेंद पर 95 रन की साझेदारी की। इससे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम धीमी शुरुआत से उबरकर सात विकेट पर 279 रन बनाने में सफल रही। इंग्लैंड की टीम इसके जवाब में माइकल यार्डी के नाबाद 60 रन के बावजूद 222 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जानसन ने 18 रन देकर तीन और टैट ने 48 रन देकर तीन विकेट लिए। विश्व कप से पहले कुछ विश्राम के लिए स्वदेश लौटने वाली इंग्लैंड की टीम सलामी बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रास और स्टीवन डेविस के आउट होने के बाद किसी भी समय लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी। जोनाथन ट्राट (14) और केविन पीटरसन (26) ने पारी संवारने की कोशिश की लेकिन इन दोनों के अलावा इयान बेल के आउट होने से टीम का स्कोर पांच विकेट पर 64 रन हो गया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वनडे, सीरीज