विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2016

रूस के 17 में से 16 पहलवानों को मिली रियो ओलिम्पिक के लिए हरी झंडी

रूस के 17 में से 16 पहलवानों को मिली रियो ओलिम्पिक के लिए हरी झंडी
कोर्सियेर सर वेवे (स्विटजरलैंड): रूस के 17 में से 16 पहलवानों को यूनाइटेड विश्व कुश्ती (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने ब्राज़ील के शहर रियो डि जेनेरो में 5 अगस्त से शुरू होने वाले रियो ओलिम्पिक 2016 में खेलने की मंजूरी दे दी है, जबकि फ्रीस्टाइल पहलवान विक्टर लेबेदेव को एक दशक पहले डोप टेस्ट में नाकाम रहने की वजह से हरी झंडी नहीं मिल सकी।

यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने एक बयान में कहा, "रियो ओलिम्पिक के लिए क्वालिफाई करने वाले सभी रूसी पहलवानों का टेस्ट मॉस्को से बाहर वाडा की मान्यताप्राप्त लैब में हुआ था... और मैकलारेन रिपोर्ट में किसी पहलवान का नाम नहीं है..."

यूनाइटेड विश्व कुश्ती के बयान के मुताबिक, आईओसी के नियमों के तहत विक्टर लेबेदेव को मंजूरी नहीं मिली, जो 2006 में जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में डोप टेस्ट में नाकाम रहे थे..."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रूसी पहलवान, रियो ओलिम्पिक 2016, विक्टर लेबेदेव, आईओसी, डोप टेस्ट, Russian Wrestlers, Rio Olympics 2016, Viktor Lebedev, IOC, Dope Test
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com