विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2016

विंबलडन में बड़ा उलटफेर, तीसरे दौर में सैम क्वैरी से हारकर जोकोविच टूर्नामेंट से बाहर

विंबलडन में बड़ा उलटफेर, तीसरे दौर में सैम क्वैरी से हारकर जोकोविच टूर्नामेंट से बाहर
नोवाक जोकोविच को विंबलडन के तीसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा (फोटो : एएफपी)
  • जोकोविच का कैलेंडर स्लैम पूरा करने की उम्मीद टूटी
  • जोकोविच का ओपन युग में ग्रैंडस्लैम में रिकॉर्ड लगातार 30 जीत का क्रम टूटा
  • सैम क्वैरी अब क्वार्टरफाइनल में प्रवेश के लिए निकोलस माहुत से भिड़ेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: अपनी बेहतरीन सर्विस के लिए मशहूर सैम क्वैरी ने दो बार के गत चैंपियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को तीसरे दौर में हराकर विंबलडन से बाहर कर दिया। इसके साथ ही सर्बिया के इस खिलाड़ी की 47 साल में कैलेंडर स्लैम पूरा करने वाला पहला खिलाड़ी बनने की उम्मीद भी टूट गई।

चौथे विंबलडन और 13वें मेजर खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे शीर्ष वरीय जोकोविच की 2009 फ्रेंच ओपन के बाद यह किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में सबसे जल्दी हार है।

शुक्रवार को बारिश के कारण मैच रुकने और शनिवार को भी दो लंबे विलंब के बाद अमेरिका के क्वैरी ने 7-6 , 6-1, 3-6, 7-6 से जीत दर्ज की। इस हार के साथ जोकोविच का ओपन युग में ग्रैंडस्लैम में रिकॉर्ड लगातार 30 जीत का क्रम भी टूट गया और साथ ही वह लगातार 29वें ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने से भी वंचित रह गए।

दुनिया के 41वें नंबर के खिलाड़ी और 28वें वरीय क्वैरी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए अब फ्रांस के निकोलस माहुत से भिड़ेंगे।

इससे पहले महिला एकल में ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन और जर्मनी की चौथी वरीय एंजेलीक कर्बर ने भी प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने हमवतन कारियन वितोफ्ट को 7-6, 6-1 से हराया। वह अंतिम 16 के मुकाबले में जापान की मिसाकी डोई से भिड़ेगी।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नोवाक जोकोविच, विंबलडन, टेनिस, सैम क्वैरी, Novak Djkovic, Sam Querrey, Wimbledon, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com