सर्बिया के नोवाक जोकोविक चोट के कारण टेनिस कोर्ट से बाहर थे (फाइल फोटो)
पेरिस:
दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक ने चोट से उबरकर कोर्ट में वापसी करते हुए मोंटे कार्लो मास्टर्स के दूसरे दौर में जीत हासिल की है. कोहनी की चोट से उबरकर लौटे जोकोविक ने मोंटे कार्लो मास्टर्स टूर्नामेंट में खेले गए अपने पहले मैच में फ्रांस के जाइल्स सिमोन को 6-3, 3-6, 7-5 से मात दी और तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया. मैच के बाद जोकोविक ने कहा, "6-3, 2-1 से आगे होने के बाद मुझे लगा था कि मैंने मैच पर नियंत्रण हासिल कर लिया है, लेकिन इसके बाद मुझसे कई गलतियां हुईं."
जोकोविक ने कहा, "वह (सिमोन) जीत से केवल दो या तीन अंक आगे थे. आखिरकार, मैंने अपनी स्थिति हासिल की और मेरे मैच के लिए सबसे सकारात्मक चीज थी." इसके अलावा, टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में हुए अन्य मैचों में फ्रांस के ही जो विल्फ्रेड सोंगा ने हमवतन एड्रियन मेनारियो को 6-7 (3-7), 6-2, 6-3 से मात दी. कोहनी की चोट से वापसी कर रहे शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मरे का सामना बुधवार को जाइल्स मुलर से होगा, वहीं ब्रिटेन के केली एडमंड की भिड़ंत स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल से होगी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं