भारत के भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने पहले ही प्रयास में 88.39 मीटर का थ्रो फेंककर पहली बार वर्ल्ड चैम्पियनशिप (World Atheletics Championship) फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया जबकि रोहित यादव भी फाइनल (World Championship Final) में जगह बनाने में कामयाब रहे. पदक के प्रबल दावेदार चोपड़ा ने ग्रुप ए क्वालीफिकेशन में शुरूआत की और 88.39 मीटर का थ्रो फेंका. यह उनके कैरियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो था. जबकि रोहित ने ग्रुप बी में 80.42 मीटर का थ्रो फेंका. पदक का मुकाबला रविवार को सुबह सात बजकर पांच मिनट पर होगा.
दोनों क्वालीफिकेशन ग्रुप से 83.50 मीटर की बाधा पार करने वाले या शीर्ष 12 खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे हैं. गत चैम्पियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और भारत के रोहित यादव ग्रुप बी में हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 89.94 मीटर है. उन्होंने लंदन वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2017 में खेला था लेकिन फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए थे. दोहा में 2019 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में वह कोहनी के आपरेशन के कारण नहीं खेल सके थे.
As the commentator predicted, "he wants one & done" #NeerajChopra does it pretty quickly & with ease before admin's laptop could wake up ????
— Athletics Federation of India (@afiindia) July 22, 2022
With 88.39m, Olympic Champion from ???????? #India enters his first #WorldAthleticsChamps final in some style ???? at #Oregon2022 pic.twitter.com/y4Ez0Mllw6
ओलंपिक चैम्पियन (Olympic Champion) ने 14 जून को फिनलैंड में पावो नुर्मी खेलों में 89.30 मीटर और 30 जून को प्रतिष्ठित स्टॉकहोम डायमंड लीग प्रतियोगिता में 89.94 मीटर दूर भाला फेंका था जिससे वह महज छह सेंटीमीटर से 90 मीटर की दूरी हासिल करने से चूक गए थे.
चोपड़ा डायमंड लीग में ग्रेनेडा के वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स के बाद दूसरे स्थान पर रहे. पीटर्स ने 90.31 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता. टोक्यो ओलंपिक चैंपियन चोपड़ा ने 21 जुलाई को क्वालीफाइंग दौर के साथ शुरू हो रही वर्ल्ड चैंपियनशिप की भाला फेंक स्पर्धा में चुनौती के बारे में कहा था, “मैंने इस साल 90 मीटर से अधिक का थ्रो करने का लक्ष्य बनाया है और डायमंड लीग में मैं सिर्फ छह सेंटीमीटर से इसे हासिल करने से चूक गया था. उम्मीद है कि मैं इस साल इस लक्ष्य को हासिल कर लूंगा. मैं हालांकि जब किसी प्रतियोगिता में उतरता हूँ तो किसी लक्ष्य के साथ नहीं उतरता. मेरा पूरा ध्यान सिर्फ अपना शत प्रतिशत देने पर होता है. मैं हमेशा इसी मानसिकता के साथ उतरता हूं और अपने प्रयास में पूरी ऊर्जा झोंकना चाहता हूं.''
चोपड़ा डायमंड लीग में भले ही पीटर्स से पिछड़ गए हों लेकिन वह पावो नुर्मी खेलों और फिनलैंड में ही कुओर्ताने खेलों में पीटर्स को पछाड़ चुके हैं. वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीटर्स और चोपड़ा के अलावा ओलंपिक रजत पदक विजेता याकुब वाडलेच (सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (90.88 मीटर), जर्मनी के जूलियन वेबर (89.54 मीटर), त्रिनिदाद एवं टोबैगो के 2012 ओलंपिक चैम्पियन केशोर्न वॉलकॉट (89.07 मीटर) और फिनलैंड के ओलिवर हेलांडर (89.83 मीटर) पदक के दावेदारों में शामिल हैं.
(भाषा के इनपुट के साथ)
* काउंटी में ‘भारत' का डंका, पुजारा के बाद वाशिंगटन सुंदर ने अपने काउंटी डेब्यू में किया धमाल- Video
* भारत की ‘B' टीम के खिलाफ ODI सीरीज से पहले विंडीज कोच को सता रही है ये चिंता
* वेस्टइंडीज में टीम इंडिया की एक ‘दिवानी' ने Shreyas Iyer के लिए दो घंटे बारिश में इंतजार किया-Video
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं