नरिंदर बत्रा (फाइल फोटो)
- नरिंदर बत्रा भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष चुन लिए गए.
- अपने प्रतिद्वंद्वी अनिल खन्ना को भारी मतों के अंतर से हराया.
- बत्रा चार साल के कार्यकाल के लिए इस पद पर निर्वाचित हुए हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
नरिंदर बत्रा भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष चुन लिए गए. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अनिल खन्ना को भारी मतों के अंतर से हराया. बत्रा चार साल के कार्यकाल के लिए इस पद पर निर्वाचित हुए हैं. अंतर्राष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के प्रमुख बत्रा को कुल 142 वोट मिले जबकि खन्ना को 13 वोट ही मिल पाए. आर.के.आनंद ने जी.एस. गहलोत को पराजित कर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने. आनंद को 96 तो गहलोत को 35 वोट मिले. राजीव मेहता दूसरे कार्यकाल के लिए महासचिव चुने गए. आनंदेश्वर पांडे कोषाध्यक्ष चुने गए. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी राकेक गुप्ता को पराजित किया है.
VIDEO : गोल्फ अब सिर्फ अमीरों का खेल नहीं
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
VIDEO : गोल्फ अब सिर्फ अमीरों का खेल नहीं
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं