विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2013

वापसी के बाद नडाल की पहली एकल जीत

सात महीनों तक टेनिस से दूर रहे पूर्व विश्व नम्बर एक खिलाड़ी राफेल नडाल ने युगल के बाद अपने पहले एकल मुकाबले में भी जीत दर्ज की है। उन्होंने विना डेल मार एटीपी टूर्नामेंट के दूसरे दौर में अर्जेंटीना के फेडेरिको डेलबोनिस को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से शिकस्त
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सेन्टियागो: सात महीनों तक टेनिस से दूर रहे पूर्व विश्व नम्बर एक खिलाड़ी राफेल नडाल ने युगल के बाद अपने पहले एकल मुकाबले में भी जीत दर्ज की है। उन्होंने विना डेल मार एटीपी टूर्नामेंट के दूसरे दौर में अर्जेंटीना के फेडेरिको डेलबोनिस को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से शिकस्त दी।

क्वार्टर-फाइनल में उनका मुकाबला हमवतन अल्बर्ट मोंतानेस या पुर्तगाल के जोएओ सौस से होगा।

ज्ञात हो कि स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी नडाल और उनके अर्जेंटीना के जोड़ीदार जुआन मोनाको ने मंगलवार को युगल मुकाबले में जीत दर्ज की थी। चोट से उबरने के बाद यह नडाल का पहला युगल मुकाबला था।

बाएं घुटने की चोट के कारण 11 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नडाल टेनिस कोर्ट से दूर थे। उन्हें बीते वर्ष 28 जून को चोट के कारण विम्बलडन मुकाबला बीच में ही छोड़ना पड़ा था।

एक अन्य मुकाबले में फ्रांस के गुइलौमे रूफिन ने 12वीं वरीय जुआन मोनाको को 7-6 (3), 6-4 से हरा दिया। 93वीं वरीय रूफिन ने यह मुकाबला जीतने में एक घंटा 32 मिनट का समय लिया।

क्वार्टर-फाइनल में रूफिन का मुकाबला अर्जेटीना के कार्लोस बेरलौक या कोलम्बिया के सेन्टियागो गिराल्डो से होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राफल नडाल, विना डेल मार एटीपी टूर्नामेंट, Vina Del Maar ATP Tournament, Raefel Nadal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com