विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2012

फ्रेंच ओपन : नडाल, शारापोवा पहुंचे सेमीफाइनल में

स्पेन के राफेल नडाल ने हमवतन निकोलस अलमार्गो को फ्रेंच ओपन के पुरुषों के एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस: स्पेन के राफेल नडाल ने हमवतन खिलाड़ी निकोलस अलमार्गो को फ्रेंच ओपन प्रतियोगिता के पुरुषों के एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है वहीं महिलाओं के एकल स्पर्धा में रूस की मारिया शरापोवा ने एस्टोनिया की केया कानेपी को और चेक गणराज्य की पेट्रा क्वि तोवा ने कजाकिस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

फ्रेंच ओपन का खिताब सातवीं बार जीतने का प्रयास कर रहे विश्व के नम्बर दो खिलाड़ी नडाल ने क्वोर्टर फाइनल मुकाबले में अलमार्गो को 7-6 (7-4), 6-2, 6-3 से पराजित किया। पहला सेट ट्राइब्रेकर रहा जिसे नडाल जितने में सफल रहे। उसके बाद उन्होंने आसानी से अलमार्गो को पराजित किया।

महिलाओं की एकल स्पर्धा में शारापोवा ने कानेपी को आसानी से सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से पराजित किया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। वह इस प्रतियोगिता में तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है।

दूसरे क्वोर्टर फाइनल मुकाबले में क्वि तोवा ने श्वेदोवा को 3-6, 6-2, 6-4 से पराजित किया। पहला सेट हारने के बाद क्वि तोवा ने शानदार वापसी की और फिर उन्होंने लगातार सेटों में श्वेदोवा को पराजित कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया।

सेमीफाइल में क्वि तोवा और शरापोवा आमने-सामने होंगी।

पुरुषों के युगल मुकाबले में ब्रायन बंधुओं ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई तो दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी ने नीदरलैंड के अपने जोड़ीदार ज्यां जुलियन रोजर के साथ मिलकर माइकल लोड्रा और हरासिओ जेबालोस की जोड़ी को 6-1, 4-6, 6-4 से पराजित किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फ्रेंच ओपन, French Open, नडाल, शारापोवा, Raffel Nadal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com