विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2017

मुगुरुजा ने कहा विंबलडन जीतना सपने के सच होने जैसा

मुगुरुजा ने स्पेन के अखबार मार्का से बात करते हुए कहा, 'विलियम्स बहनों को मात देने से आपको अहसास होता है कि आप टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है.'

मुगुरुजा ने कहा विंबलडन जीतना सपने के सच होने जैसा
स्पेन की टेनिस खिलाड़ी गाबने मुगुरुजा
  • मुगुरुजा 2015 विंबलडन के फाइनल में सेरेना विलियम्स से हार गई थीं
  • वीनस को सीधे सेटों में 7-5, 6-0 से मात देते हुए शनिवार को यह खिताब जीता.
  • उन्होंने इससे पहले 2016 में फ्रेंच ओपन पर भी कब्जा जमाया था
मेड्रिड: स्पेन की टेनिस खिलाड़ी  गाबने मुगुरुजा का मानना है कि विंबलडन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में अमेरिका की वीनस विलियम्स को मात देकर खिताब जीतना सपने के सच होने जैसा है. मुगुरुजा ने स्पेन के अखबार मार्का से बात करते हुए कहा, 'विलियम्स बहनों को मात देने से आपको अहसास होता है कि आप टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है.'

मुगुरुजा 2015 विंबलडन के फाइनल में सेरेना विलियम्स से हार गई थीं.

स्पेनिश खिलाड़ी ने कहा, 'मैंने सोचा था कि मैं 2015 के बाद से कभी विंबलडन नहीं जीत पाऊंगी क्योंकि मैंने जीतने का एक मौका गंवा दिया था. फाइनल में पहुंचना और जीत हासिल करना बेहद मुश्किल होता है. जब मैं वीनस के खिलाफ खेल रही थी, तो सोच रही थी कि मुझे ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा.'

मुगुरुजा ने वीनस को सीधे सेटों में 7-5, 6-0 से मात देते हुए शनिवार को यह खिताब जीता था. 

उन्होंने इससे पहले 2016 में फ्रेंच ओपन पर भी कब्जा जमाया था. उन्होंने कहा,  'मैं जिस दिन जीती उस दिन जल्दी सोने में सफल रही, लेकिन फिर मैं जल्दी उठ गई और सोचने लगी कि उस रात क्या हुआ.'

उन्होंने कहा, 'मैं फिर फ्रेंच ओपन जीत से सीखने लगी और चीजों को शांती से लेने और उनका आनंद उठाने लगी. मैं पेरिस में जीतने के बाद भी खेलने उतरी थी, इसलिए अब मैं अपनी सफलता का आंनद उठाना चाहती हूं.'

उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा अपने पैर जमीन पर रखना चाहती हूं. यह जीत मेरे जिंदगी जीने के तरीके को नहीं बदलने वाली है.'

उन्होंने कहा, 'हर कोई कह रहा है कि इससे मेरी जिंदगी बदल जाएगी, लेकिन मेरा कहना है कि ऐसा नहीं होगा. मुझे दवाब से गुजरना होगा, लेकिन मैं बदलूंगी नहीं.'
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wimbledon, Wimbledon 2017, Women's Singles Category Finals, America, Venus Williams, French Open, Madrid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com