विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2011

मीरपुर टेस्ट : पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन बुधवार को बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मीरपुर: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन बुधवार को बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। इस तरह मेहमान टीम ने दो मैचों की इस श्रृंखला पर 2-0 से कब्जा कर लिया।  चटगांव के जहुर अहमद चौधरी क्रिकेट मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट मैच एक पारी और 184 रनों से जीता था। बांग्लादेशी टीम ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 103 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। यूनिस खान 16 और मिस्बाह उल हक छह रन बनाकर नाबाद लौटे। पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज (47), अजहर अली (34) और तौफीक उमर (3) के विकेट गंवाए। हफीज ने 52 गेंदों पर पांच चौके लगाए जबकि अजहर ने 43 गेंदों पर तीन चौके जड़े। इस मैच में 144 रनों की शानदार पारी खेलने के अलावा पाकिस्तान की पहली पारी में छह विकेट लेने वाले बांग्लादेशी टीम के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया जबकि यूनिस खान को मैन आफ द सीरीज चुना गया। इससे पहले, बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 234 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान को 132 रनों की बढ़त मिली थी। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 470 रन बनाए थे। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 338 रन जोड़े थे। चौथे दिन की समाप्ति तक बांग्लादेश ने पांच विकेट पर 114 रन बना लिए थे। उसे पारी की हार बचाने के लिए 18 रनों की जरूरत थी। नाहिर हुसैन (79) और कप्तान मुशफिकुर रहीम (53) ने उसे मजबूती प्रदान करते हुए छठे विकेट के लिए 116 रन जोड़े। रहीम ने अपनी 143 गेंदों की जुझारू पारी में सात चौके लगाए। रहीम चौथे दिन सात रन पर नाबाद लौटे थे जबकि हुसैन ने 30 रन बनाए थे। हुसैन ने अपनी 172 गेंदों की पारी में 11 चौके लगाए। उनका विकेट अब्दुर रहमान ने लिया। नासिर 212 रन के कुल योग पर आउट हुए थे। पाकिस्तान की ओर से स्पिनर अब्दुर रहमान ने चार विकेट अपनी झोली में डाले जबकि अयाज चीमा, सईद अजमल और उमर गुल को दो-दो सफलता मिली।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मीरपुर टेस्ट, पाकिस्तान, बांग्लादेश, Mirpur, Test, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com