विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2013

मेक्सिको ओपन : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नडाल

विश्व के पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त तथा इस समय पांचवीं वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने गुरुवार को मेक्सिको ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। नडाल ने प्रतियोगिता के दूसरे दौर में अर्जेटीना के मार्टिन अलुंड को 6-0, 6-4 से हराया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अकापुल्को (मेक्सिको): विश्व के पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त तथा इस समय पांचवीं वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने गुरुवार को मेक्सिको ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। नडाल ने प्रतियोगिता के दूसरे दौर में अर्जेटीना के मार्टिन अलुंड को 6-0, 6-4 से हराया।

वर्ष 2005 में खिताब पर कब्जा जमाने वाले नडाल का अगला मुकाबला विश्व के 77वीं वरीयता प्राप्त लीयोनार्दो मायर से होगा। मायर ने रूस के आंद्रेई कुजनेत्सोव को 6-2,6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

घुटने में लगी चोट के कारण कोर्ट से सात महीने बाहर रहने के बाद वापसी करते हुए नडाल की यह तीसरी प्रतियोगिता है।

प्रतियोगिता के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त डेविड फेरर को भी प्रतियोगिता के दूसरे दौर में कठिन मुकाबले का सामना करना पड़ा, जिसमें उन्होंने अमेरिका के वेइन ओदेस्निक को 6-2,6-1 से हराया।

पिछले तीन वर्षों से प्रतियोगिता के विजेता फेरर क्वार्टर फाइनल में विश्व के 57वीं वरीयता प्राप्त पाउलो लोरेंजी से भिड़ेंगे।

प्रतियोगिता के एक अन्य मुकाबले में तीसरी वरीयता प्राप्त निकोलस अलमाग्रो ने भी अपने पूर्व प्रतिद्वंद्वी टॉमी रॉब्रेडो को 6-4, 7-6(4) से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना आठवीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के होरासियो जेबालोस से होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मेक्सिको ओपन 2013, रफाल नडाल, Mexico Open 2013, Rafael Nadal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com