विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2012

लंदन ओलिंपिक : पुरुष तीरंदाजी टीम को मिला टिकट

जयंत तालुकदार, राहुल बनर्जी और तरुणदीप राय से सुसज्जित पुरुषों की भारतीय तीरंदाजी टीम ने शुक्रवार को लंदन ओलिंपिक के लिए क्वोलीफाई कर लिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: जयंत तालुकदार, राहुल बनर्जी और तरुणदीप राय से सुसज्जित पुरुषों की भारतीय तीरंदाजी टीम ने शुक्रवार को लंदन ओलिंपिक के लिए क्वोलीफाई कर लिया।

उताह के ओगडेन में चल रहे ओलिंपिक की अंतिम क्वोलीफाई प्रतियोगिता विश्व कप तीरंदाजी के सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर भारतीय खिलाड़ियों ने यह मुकाम हासिल किया।

फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला अब अमेरिका से रविवार को होगा। सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 221-209 अंकों से पराजित किया।

भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, "प्रतिभावान और इस अनुभवी टीम ने शनदार प्रदर्शन किया है। उनकी उपलब्धियों के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लंदन ओलिंपिक, London Olympics, पुरुष तीरंदाजी टीम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com