विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2017

डोपिंग के चलते 15 महीने से थीं बैन, टेनिस कोर्ट पर लौटीं और छा गईं शारापोवा

मारिया शारापोवा ने नंबर दो खिलाड़ी रोमानिया की सिमोना हालेप को अमेरिकी ओपन के पहले ही दौर में 6-4, 4-6, 6-3 से हराकर बाहर कर दिया.

डोपिंग के चलते 15 महीने से थीं बैन, टेनिस कोर्ट पर लौटीं और छा गईं शारापोवा
डोप विवाद के बाद मारिया शारापोवा ने टेनिस कोर्ट पर धमाकेदार वापसी की हैं.
  • मारिया शारापोवा ने रोमानिया की सिमोना हालेप को हराया
  • दर्शक कह रहे थे, इस लड़की में बहुत हिम्मत है
  • 2016 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान डोप मामले में फंसी थीं शारापोवा
नई दिल्ली: दुनिया की अव्वल खिलाड़ी रह चुकीं, और डोपिंग के मामले में 15 महीने के प्रतिबंध के बाद खेलना शुरू करने वाली रूसी सनसनी मारिया शारापोवा ने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में शानदार वापसी करते हुए मौजूदा नंबर दो खिलाड़ी रोमानिया की सिमोना हालेप को अमेरिकी ओपन के पहले ही दौर में 6-4, 4-6, 6-3 से हराकर बाहर कर दिया. पांच बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं 30-वर्षीय मारिया शारापोवा ने आर्थर ऐश स्टेडियम में जीत के बाद कहा, "मैंने सोचा था कि यह बाकी मैचों जैसा ही मैच है, बाकी दिनों जैसा ही दिन है, एक और मौका है, लेकिन यह उससे कहीं ज़्यादा था... कभी-कभी आप सोचते हैं कि आप इतनी मेहनत क्यों करते हैं, सो, यही है मेहनत की वजह..."

ये भी पढ़ें:  यूएस ओपन: सेमीफाइनल में आमने-सामने हो सकते हैं नडाल और फेडरर

शोर मचाकर साथ दे रहे दर्शकों से मारिया शारापोवा ने कहा, "इस लड़की में बहुत हिम्मत है, और वह मैदान छोड़कर नहीं जाने वाली है..."

VIDEO:मुझे न पहचानना बेकद्री की बात नहीं : सचिन तेंदुलकर


वर्ष 2016 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान प्रतिबंधित दवा के सेवन के लिए किए गए टेस्ट में पॉज़िटिव नतीजा आने की वजह से पाबंदी झेलने वाली मारिया शारापोवा ने 25-वर्षीय रोमानियाई खिलाड़ी सिमोना हालेप से अपने ओवरऑल रिकॉर्ड को इस जीत के साथ 7-0 पर पहुंचा दिया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maria Sharapova, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com