बीजिंग ओलिंपिक में चार साल पहले भारत के 56 एथलीटों ने हिस्सा लिया था लेकिन लंदन ओलिंपिक के लिए अब तक 76 एथलीट क्वालीफाई कर चुके हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
बीजिंग ओलिंपिक में चार साल पहले भारत के 56 एथलीटों ने हिस्सा लिया था लेकिन लंदन ओलिंपिक के लिए अब तक 76 एथलीट क्वालीफाई कर चुके हैं। इस संख्या के 85 तक पहुंचने की उम्मीद है।
भारत के खिलाड़ियों ने 13 स्पर्धाओं में अपना स्थान सुरक्षित किया है। इनमें से 56 पुरुष हैं जबकि 20 महिलाएं हैं। खेल मंत्री अजय माकन मानते हैं कि चूंकि अभी कई खेलों में क्वालीफाईंग होना है, लिहाजा यह संख्या 85 तक जा सकती है।
बीजिंग में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की संख्या कम थी क्योंकि भारतीय हॉकी टीम क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। इस साल क्वालीफाई करने वालों की सूची में 16 सदस्यीय हॉकी टीम का भी नाम शामिल हो गया है।
सबसे अधिक उम्मीद 11 निशानेबाजों, पांच पहलवानों और आठ मुक्केबाजों से है। बीजिंग में देश के लिए पहला व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले अभिनव बिंद्रा के अलावा गगन नारंग और शॉटगन में रोंजन सोढ़ी भी कमाल कर सकते हैं।
पहलवानों में बीजिंग में कांस्य जीतने वाले सुशील कुमार और 2012 के एशियाई चैम्पियन योगेश्वर दत्त का नाम प्रमुख है।
दूसरी ओर, मुक्केबाजी में बीजिंग में कांस्य जीतने वाले विजेंदर सिंह के अलावा महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकाम में भी पदक जीतने की क्षमता है। मेरीकाम पहली बार ओलिंपिक में हिस्सा लेंगी।
सरकार ने लंदन ओलिंपिक के लिए खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने की दिशा में अब तक कुल 238 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। साथ ही साथ विदेशी कोचों पर भी अतिरिक्त 20 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
लंदन ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची :
तीरंदाजी :
लैसराम बोम्बाल्या देवी, दीपिका कुमारी, सी. सुवरो और जयंत तालुकदार
एथलेटिक्स :
पुरुष 20 किलोमीटर पैदल चाल : गुरमीत सिंह, बलजिंदर सिंह, इरफान टोडी
महिला डिस्क्स थ्रो : कृष्णा पूनिया और सीमा अंतिल
पुरुष डिस्क्स थ्रो : विकास गौड़ा
पुरुष शॉटपुट : ओम प्रकाश करहाना
महिला 800 मीटर : टिंटू लुका
पुरुष तिहरी कूद : रंजीत महेश्वरी
महिला तिहरी कूद : मयूखा जॉनी
पुरुष 50 किलोमीटर पैदल चाल : बसंत बहादुर राणा और संदीप कुमार
पुरुष मैराथन : राम सिंह यादव
3000 मीटर महिला पैदलचाल : सुधा सिंह
बैडमिंटन :
महिला एकल : सायना नेहवाल
पुरुष एकल : पुरुपल्ली कश्यप
मिश्रित युगल : ज्वाला गुट्टा, वी. दीजू
महिला युगल : ज्वाला गुट्टा, अश्विनी पोनप्पा
मुक्केबाजी :
पुरुष लाइट फ्लाइवेट (49 किलोग्राम) : देवेंद्रो सिंह
पुरुष बैंटमवेट (56 किलोग्राम): शिवा थापा
पुरुष लाइटवेट (60 किलोग्राम) : जय भगवान
पुरुष लाइट वेल्टरवेट (64 किलोग्राम) : मनोज कुमार
पुरुष वेल्टरवेट (69 किलोग्राम) : विकास कृष्ण
पुरुष मिडिलवेट (81 किलोग्राम) : विजेंदर सिंह
पुरुष लाइट हेवीवेट (81 किलोग्राम : सुमित सांगवान
महिला फ्लाइवेट (51 किलोग्राम) : एमसी मेरी कोम
पुरुष हॉकी टीम :
16 खिलाड़ी, कमान भरत छेत्री के हाथ।
गोलकीपर : भरत छेत्री (कप्तान), पीआर श्रीजेश
डिफेंडर : वीआर रघुनाथ, इग्नेस टिर्की, संदीप सिंह
मिडफील्डर : सरदार सिंह (उपकप्तान), गुरबाज सिंह, बीरेंद्र लाकरा, मनप्रीत सिंह
फारवर्ड : एसवी सुनील, गुरविंदर सिंह चांडी, शिवेंद्र सिंह, दानिश मुज्तबा, तुषार खांडेकर, धर्मवीर सिंह और एसके उथप्पा।
स्टैंडबाई : सरवनजीत सिंह और कोथाजीत सिंह
जूडो :
महिला 63 किलोग्राम : गरिमा चौधरी
रोइंग :
भारत ने पुरुष एकल स्कल्स और लाइटवेट डबल स्कल्स में दो बोट के साथ तीन एथलीटों वाली स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया है।
शूटिंग :
पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री-पोजीशन : संजीव राजपूत
पुरुष 50 मीटर राइफल प्रोन : जयदीप करमाकर
पुरुष 10 मीटर एअर राइफल : अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग
पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल : विजय कुमार
पुरुष डबल ट्रैप : मानवजीत सिंह संधू
महिला 25 मीटर पिस्टल : राही सरनोबल और हीना सिंधू
महिला 10 मीटर एअर पिस्टल : अनुराज सिंह
महिला ट्रैप : शगुन चौधरी।
तैराकी :
पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल : वीरधवल खड़े
पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक : संदीप सेजवाल
पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल : एरॉन डीसूजा या खड़े
पुरुष 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक : संदीप सेजवाल
पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल : सौरव सांगवेकर
टेबल टेनिस :
पुरुष एकल : सौम्यजीत घोष
महिला एकल : अंकिता दास
टेनिस :
पुरुष युगल : लिएंडर पेस
भारोत्तोलन :
पुरुष फ्रीस्टाइल 55 किग्रा : अमित कुमार
पुरुष फ्रीस्टाइल 60 किग्रा : योगेश्वर दत्त
पुरुष फ्रीस्टाइल 66 किग्रा : सुशील कुमार
पुरुष फ्रीस्टाइल 74 किग्रा : नरसिंह यादव
महिला फ्रीस्टाइल 55 किग्रा : गीता फोगार्ट।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं