विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2018

AUSTRALIAN OPEN : बाहर हुई पेस-राजा की जोड़ी, बोपन्ना अपने जोड़ीदार के साथ अगले दौर में

रोहन बोपन्ना और हंगरी की उनकी जोड़ीदार टिमिया बाबोस मिश्रित युगल में आगे बढ़ने में सफल रहे.

AUSTRALIAN OPEN : बाहर हुई पेस-राजा की जोड़ी, बोपन्ना अपने जोड़ीदार के साथ अगले दौर में
भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस. (फाइल फोटो)
  • पुरुष युगल वर्ग के प्री क्वार्टर में हारे पेस-बोपन्ना
  • भारतीय जोड़ी को कोलंबियाई जोड़ी से शिकस्त मिली
  • बोपन्ना-टिमिया बाबोस की जोड़ी अगले राउंड में
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेलबर्न: लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार पूरव राजा को साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल प्री क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. वहीं, रोहन बोपन्ना और हंगरी की उनकी जोड़ीदार टिमिया बाबोस मिश्रित युगल में आगे बढ़ने में सफल रहे.

यह भी पढ़ें : राफेल नडाल और कैरोलिन वोजिनयाकी अपने-अपने वर्ग के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

पेस और राजा को युआन सबेस्टियन कबाल और रोबर्ट फराह की कोलंबियाई जोड़ी के खिलाफ सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा. वहीं, बोपन्ना और बाबोस ने मिश्रित युगल के पहले दौर में एंड्रयू विटिनगन और एलेन पेरेज में जीत दर्ज करने में सफल रहे. पेस और राजा की गैरवरीय वरीय भारतीय जोड़ी को मेलबर्न पार्क में एक घंटे और नौ मिनट चले एकतरफा मुकाबले में 11वीं वरीय जोड़ी के खिलाफ 1-6, 2-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी. पेस और राजा को पहले सेट में दो, जबकि दूसरे सेट में तीन ब्रेक प्वाइंट मिले. हालांकि यह जोड़ी इनमें से एक का भी फायदा नहीं उठा पाई.

यह भी पढ़ें : टेनिस: ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में रोजर फेडरर इसलिए नहीं मान रहे खुद को खिताब का दावेदार...

भारतीय जोड़ी ने दूसरे दौर में ब्रूनो सोरेस और जेमी मरे की पांचवीं वरीय जोड़ी को हराकर उलटफेर किया था. इस भारतीय जोड़ी का एक साथ यह सिर्फ दूसरा ग्रैंडस्लैम है. यूएस ओपन 2017 में यह जोड़ी दूसरे दौर में हार गई थी.

VIDEO : NDTV से खास बातचीत में लिएंडर पेस बोले- 'मेरी बेटी मेरी जान है'


पेस एक साल से भी अधिक समय से किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में नहीं खेले हैं.उन्होंने पिछली बार मार्सिन मात्कोवस्की के साथ मिलकर 2016 में फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी. वहां उन्हें माइक और बॉब ब्रायन के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

(इनपुट : एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com