विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2011

टीम में जगह पाकर बेहद उत्साहित हैं कोहली

कोहली ने कहा है कि टीम इंडिया के लिए विश्व कप में खेलना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है और वह इस टीम का हिस्सा बनकर उत्साहित हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारत की एकदिवसीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके दिल्ली के बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा है कि टीम इंडिया के लिए विश्व कप में खेलना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है और वह इस टीम का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं। अंडर-19 टीम के तौर पर भारत को विश्व कप में जीत दिला चुके कोहली ने 'आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड रेडियो शो' में कहा कि वह 19 फरवरी से शुरू हो रहे विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह एकाग्रचित हैं। कोहली के मताबिक भारत को जूनियर विश्व कप दिलाने के बाद से विश्व कप में हिस्सा लेना उनका सपना था। कोहली ने कहा, "अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया के साथ विश्व कप खेलना मेरा सपना था। आज वह पल आ गया है। मैं बहुत उत्सुक और रोमांचित हूं। मेरे लिए यह बहुत बड़ा आयोजन है। इसमें खेलते हुए मैं क्रिकेट की मूलभूत बातों पर ध्यान दूंगा। कुछ अलग करना घातक हो सकता है। मैं अपने देश के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह एकाग्रचित हूं।" कोहली ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि 19 फरवरी से पूरी दुनिया उन्हें मैदान में खेलती देख रही होगी। बकौल कोहली, "विश्व कप पूरी दुनिया में देखा जाता है। इसमें खेलकर मैं दुनिया भर में शोहरत कमा सकता हूं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना अनूठा अनुभव है। मैं चाहूंगा कि हमारी टीम विश्व कप जीते क्योंकि इससे मेरे जैसे खिलाड़ियों को नया बल मिलेगा।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विराट कोहली, टीम, विश्व कप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com