कविता देवी ने WWE के हैवीवेट चैम्पियन 'द ग्रेट खली' से कोचिंग ली है
- WWE चैम्पियन जिंदर महल ने की कविता की एंट्री की घोषणा
- हैवीवेट चैंपियन 'द ग्रेट खली' से कोचिंग ली है कविता देवी ने
- कुछ समय पहले सलवार सूट में फाइट करती नजर आई थीं
नई दिल्ली:
महिला रेसलर कविता देवी ने वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (WWE) के महिला विंग में स्थान बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कविता ऐसी पहली भारतीय महिला हैं, जिन्हें WWE में शामिल होने का मौका मिला है.कविता को महिला विंग में शामिल करने की घोषणा WWE चैम्पियन जिंदर महल ने की. कविता देवी के बारे में महल ने कहा, 'मैं WWE की महिला विंग में कविता का स्वागत करता हूं. यहां उनके पास मौका है कि वह डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारत की ओर से चैंपियन बन सकती हैं.' गौरतलब है कि स्कूली दिनों में कबड्डी खेलने वाली कविता ने WWE के हैवीवेट चैम्पियन 'द ग्रेट खली' से कोचिंग ली है.
यह भी पढ़ें : गामा पहलवान के भतीजे हैं जिंदर महल, ऐसी बातें जो बहुत कम लोग जानते हैं
कविता देवी कुछ समय पहले ही सूट-सलवार और चुन्नी पहनकर रेसलिंग रिंग उतरी थीं. उस समय 34 साल की कविता की फाइट का पहला वीडियो डब्ल्यूडब्ल्यूई ने अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर रिलीज किया था. कविता इस वीडियो में न्यूजीलैंड की रेसलर डकोटा काई के साथ फाइट करती नजर आईं. उन्होंने कीवी रेसलर डकोटा का जोरदार मुकाबला किया था.
वीडियो: वर्ल्ड बैडमिंटन से मेडल जीतकर लौटीं पीवी सिंधु
डब्ल्यूडब्ल्यूई में अक्सर विदेशी पहलवानों को ही लड़ते देखने वाले दर्शकों के लिए यह शानदार मौका था, जब रिंग में उन्हें भारतीय पहलवान नजर आई थी. दरअसल WWE ने 14 जुलाई से शुरू हुए 'यंग क्लासिक' टूर्नामेंट के वीडियो रिकॉर्ड किए थे जिन्हें धीरे-धीरे यूट्यूब पर डाल जा रहा है. इस मैच के पहले ही राउंड में कविता देवी हारकर बाहर हो गई थीं लेकिन वे इस रिंग में उतरने वाली पहली भारतीय महिला जरूर बन गई थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kavita Devi, WWE, First Indian Woman Wrestler