विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2012

कश्यप सेमीफाइनल में हारे, इंडिया ओपन में भारतीय चुनौती खत्म

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप को इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन के संघषर्पूर्ण सेमीफाइनल में कोरिया के शोन वान हो के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में मेजबान देश की चुनौती समाप्त हो गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप को इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन के संघषर्पूर्ण सेमीफाइनल में कोरिया के शोन वान हो के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में मेजबान देश की चुनौती समाप्त हो गई।

सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ ओलिंपिक में अपनी जगह पक्की कर चुके कश्यप को एक घंटे और 11 मिनट चले मुकाबले में दुनिया के 17वें नंबर के कोरियाई खिलाड़ी के हाथों 14-21, 21-19, 16-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। वान हो को फाइनल में गत चैम्पियन और शीर्ष वरीय मलेशिया के ली चोंग वेई से भिड़ना है जिन्होंने चीनी ताइपे के जेन हाओ सू को सीधे गेम में 21-16, 21-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

वान हो के खिलाफ कश्यप की यह लगातार दूसरी हार है। कश्यप को इससे पहले पिछले साल फ्रेंच ओपन में भी कोरियाई खिलाड़ी के हाथों तीन गेम में शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

पहले गेम आसानी से गंवाने के बाद दुनिया के 30वें नंबर के खिलाड़ी कश्यप ने जोरदार वापसी की और दूसरा गेम जीत लिया। भारतीय खिलाड़ी तीसरे गेम में भी बेहतर स्थिति में था लेकिन उसे गलतियां करने का खामियाजा भुगताना पड़ा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पी कश्यप, इंडिया ओपन, India Open, भारतीय चुनौती
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com