विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2015

ज्वाला और अश्विनी ने कनाडा ओपन जीता, जगाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए उम्मीदें

ज्वाला और अश्विनी ने कनाडा ओपन जीता, जगाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए उम्मीदें
ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की फाइल फोटो
नई दिल्ली: भारतीय बैडमिंटन के लिए बड़ी अच्छी खबर है। 2014 के कॉमनवेल्थ खेलों में सिल्वर मेडल जीतने के बाद ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने कनाडा ओपन टूर्नामेंट जीत लिया है। टूर्नामेंट में तीसरी वरियता प्राप्त इस भारतीय जोड़ी ने फ़ाइनल में सेलेना पीक और मुस्कीन्स की जोड़ी को सीधे सेटों में हरा दिया।

पहले गेम को मुश्किल से जीतने के बाद दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने आसान जीत हासिल की। ये मुकाबला ज्वाला और पोनप्पा ने 21-19, 21-16 से जीता। ये 2014 के बाद इस जोड़ी का पहला बड़ा खिताब है।

अगस्त में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले ये ज्वाला और पोनप्पा के लिए हौसला बढ़ाने वाली जीत कही जा सकती है।

पहले गेम में दोनों जोड़ी 19-19 से बराबरी पर थी। इसी समय एकमात्र गेम प्वाइंट को भुनाते हुए पहले गेम पर कब्जा किया। पहले गेम में बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय जोड़ी ने दूसरे गेम में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और जल्द ही 15-6 की बढ़त बना ली। इसके बाद मुस्केन्स और पीक की जोड़ी ने जबरदस्त वापसी करते हुए नौ अंक अर्जित कर स्कोर को 15-15 से बराबर कर दिया, लेकिन भारतीय जोड़ी ने एक बार फिर अपना वर्चस्व कायम करते हुए अगले सात में से छह अंक जुटाकर खिताब पर कब्जा कर लिया। लंदन ओलंपिक 2012 के बाद एक बार फिर से ज्वाला और अश्विनी ने साथ खेलना शुरू किया था और उसके बाद से यह इस जोड़ी का पहला खिताब है।
(इनपुट्स एजेंसी से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बैडमिंटन, कॉमनवेल्थ खेल, सिल्वर मेडल, ज्वाला गुट्टा, अश्विनी पोनप्पा, कनाडा ओपन टूर्नामेंट, Jwala Gutta, Ashwini Ponnappa, Canada Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com