विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2017

अंतिम रेस को 'गोल्ड' में नहीं बदल सके दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट

रिकॉर्ड 8 बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता उसेन बोल्ट ने 9.95 सेकंड में रेस खत्म करते हुए कांस्य पदक हासिल किया. 

अंतिम रेस को 'गोल्ड' में नहीं बदल सके दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट
अपने आखिरी रेस पूरी करने के बाद दर्शकों को अभिवादन करते उसेन बोल्ट.
  • 100 मीटर फर्राटा रेस में जस्टिन गैटलिन ने पीछे छोड़ा
  • पहले दोनों स्थानों पर अमेरिकी धावकों का कब्जा
  • आखिरी स्थान पर रहे बोल्ट को कांस्य पदक मिला
लंदन: दुनिया के सबसे तेज धावन जमैका के उसेन बोल्ट अपनी विदाई रेस को स्वर्णिम नहीं बना सके. वर्ल्ड एथलेक्टिस चैंपियनशिप के अपने आखिरी फर्राटा रेस में उन्हें अमेरिका के जस्टिन गैटलिन के हाथों उलटफेर का शिकार होना पड़ा. बोल्ट 100 मीटर रेस में तीसरे स्थान पर रहे. 

यह भी पढ़ें : जमैका में अंतिम रेस में दौड़े उसेन बोल्‍ट, अपने हीरो को विदाई देने उमड़ी फैंस की भीड़...

तीसरे स्थान पर रहे बोल्ट
लंदन के खचाखच भरे ओलिंपिक स्टेडियम में आखिरी बार दौड़ रहे बोल्ट से पहले के दोनों स्थानों पर अमेरिकी धावकों ने कब्जा जमाया. 100 मीटर की दूरी जस्टिन गैटलिन ने 9.92 सेकंड में तय करके स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया वहीं, वहीं क्रिस्टियन कोलमैन ने 9.94 सेकंड में रेस पूरी करते हुए सिल्वर मेडल जीता. रिकॉर्ड 8 बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता उसेन बोल्ट ने 9.95 सेकंड में रेस खत्म करते हुए कांस्य पदक हासिल किया. 

यह भी पढ़ें : बोल्‍ट, फेल्‍प्‍स की विदाई से सूना होगा ओलिंपिक, क्‍या टोक्‍यो में मिलेगा 'नया हीरो'

2015 में गैटलिन को दी थी मात
जमैका के धावक बोल्ट ने साल 2015 में बीजिंग में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में गैटलिन को मात दी थी. हालांकि वह इस प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाए. उन्हें जीत के साथ कामयाब करियर का समापन करते देखने आए फैन्स उनके तीसरे नंबर पर रहने से हैरान दिखे. हालांकि बोल्ट ने खेल भावना का परिचय दिया.

यह भी पढ़ें : फर्राटा किंग उसेन बोल्ट और जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स को 'स्पोर्ट्सपीपुल ऑफ द ईयर' पुरस्कार

वीडियो देखें : गोल्ड मेडल की हैट्रिक बनाने के करीब उसेन बोल्ट



गैटलिन को दी बधाई
रेस पूरी करने के बाद बोल्ट ने गैटलिन को बधाई दी और उन्हें गले लगाया. इसके बाद उन्होंने लंदन स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का अभिवादन किया.  बोल्ट को हालांकि अभी 4x100 मीटर रिले रेस में दौड़ना बाकी है. इस सप्ताह के अंत में यह रेस होनी है.  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Usain Bolt, Athletics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com