विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2012

भारतीय पहलवानों ने एक स्वर्ण सहित चार पदक जीते

छत्रसाल स्टेडियम के ओलिंपियन योगेश्वर दत ने दक्षिण कोरिया के गुमी में चल रही 2012 एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण जीता।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: छत्रसाल स्टेडियम के ओलिंपियन योगेश्वर दत ने दक्षिण कोरिया के गुमी में चल रही 2012 एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण जीता। भारत ने एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल चार पदक जीते।

छत्रसाल स्टेडियम के प्रभारी महाबली सतपाल ने कहा कि हमारा लंदन ओलिंपिक का मिशन कामयाब होता होता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि ओलिंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने जहां हाल ही में अमेरिका में एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था वहीं छत्रसाल स्टेडियम के ही योगेश्वर दत्त ने ईरान के एसमाइलपोर को हराकर देश को एशियाई प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण दिलाया।

इसी अखाड़े के अमित ने 55 किग्रा वजन वर्ग में रजत पदक जीता।

महिला वर्ग में नेहा राठी ने 51 किग्रा और गीता फोगट ने 55 किग्रा वर्ग में भारत को दो कांस्य पदक दिलाए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय पहलवान, स्वर्ण, Gold, पदक, Medals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com