विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2012

भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया से हारी

भारतीय टीम चार देशों के महिला हॉकी टूर्नामेंट के आखिरी राउंड रोबिन लीग में आकलैंड में कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया से 0-1 से हार गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारतीय टीम चार देशों के महिला हॉकी टूर्नामेंट के आखिरी राउंड रोबिन लीग में आकलैंड में कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया से 0-1 से हार गई।

भारत के पास शुरू में बढ़त हासिल करने का मौका था लेकिन तब रानी ने वंदना कटारिया को गलत पास दे दिया और ऑस्ट्रेलियाई रक्षक उसे बचाने में सफल रहे। ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि अपने मौके का फायदा उठाया। उसे खेल के छठे मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला जिसे गोलमुख पर जायदीप ने रोक दिया लेकिन जार्जिया नानसावेन रिबाउंड पर गोल करने में सफल रही।

पहले हाफ में ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा रहा और उन्होंने दोनों छोर से क्रास हिट लगाकर दबाव बनाने की कोशिश की। उसके अधिकतर प्रयासों को डिफेंडर जायदीप और किरणदीप कौर ने नाकाम किया।

भारत ने दूसरे हाफ में अच्छी शुरुआत की और आक्रामक तेवर अपनाए लेकिन उसकी खिलाड़ी गोल करने में नाकाम रही।

भारत अब तीसरे और चौथे स्थान के मैच के लिए सोमवार को अमेरिका से भिड़ेगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय महिला हॉकी, Indian Hockey, Women, ऑस्ट्रेलिया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com