विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2012

भारतीय महिला हॉकी टीम अमेरिका से 0-3 से हारी

भारत की महिला हॉकी टीम को चार देशों के टूर्नामेंट के दूसरे चरण के अपने पहले मुकाबले में अमेरिका के हाथों 0-3 से हार मिली है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ऑकलैंड: भारत की महिला हॉकी टीम को चार देशों के टूर्नामेंट के दूसरे चरण के अपने पहले मुकाबले में अमेरिका के हाथों 0-3 से हार मिली है।

यह टूर्नामेंट लॉयड एल्समोर हॉकी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत और अमेरिका का मैच बुधवार को खेला गया।

भारत ने इस मैच में खराब खेल दिखाया। इस कारण अमेरिकी टीम पूरे मैच में हावी रही। अमेरिका की ओर से शेनॉन टेलर ने 14वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर से पहला गोल किया।

इसके बाद पेग सेलेनस्की ने 30वें मिनट में मैदानी गोल दागा और फिर मैच का अंतिम गोल मिशेल केसन ने 47वें मिनट में किया।

भारत को अपना अगला मैच आस्ट्रेलिया के साथ गुरुवार को खेलना है। टूर्नामेंट के पहले चरण में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही थी। उसे तीन मैचों में हार मिली थी जबकि अमेरिका के खिलाफ लीग स्तर पर उसने ड्रा खेला था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Women Hockey Team, भारतीय महिला हॉकी टीम की हार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com