भारतीय फुबाल रैंकिंग में 101 वें स्थान पर पहुंच गई है.
नई दिल्ली:
भारतीय फुटबॉल टीम पिछले 20 साल में अपने सबसे ऊंचे 101वें पायदान पर पहुंच गई है. 1996 के बाद भारतीय फुटबॉल टीम की ये सबसे अच्छी रैंकिंग है. पिछले महीने भारतीय टीम की रैंकिंग 132 थी लेकिन हाल में एशियाई फुटबॉल में बड़ी जीत के सहारे यह टीम 31 पायदान की छलांग लगाकर 101 वें नंबर पर पहुंच गई. फीफा रैंकिंग में भारत की सबसे अच्छी रैंकिंग 94 रही है.
खेल मंत्री विजय गोयल ने ट्वीट कर टीम इंडिया को बधाई दी. विजय गोयल ने ट्वीट किया, "भारतीय खेलों के लिए बड़ा दिन. पीवी सिंधु अपने करियर की बेहतरीन वर्ल्ड रैंकिंग 2 पर पहुंचीं और भारतीय फुटबॉल दो दशक में अपनी बेहतरीन रैंकिंग 101 पर पहुंचा.

Great day for #sports! @Pvsindhu1 reaches career high ranking of World No.2 & @IndianFootball achieves highest ranking in 2 decades of 101
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Indian Football, Indian Football Ranking, Indian Football Rank 101, Vijay Goel, Vijay Goel Tweets