भारत ने उजबेकिस्तान के साथ जारी डेविस कप एशिया ओसेनिया ग्रुप-1 मुकाबलों में खराब शुरुआत की है। मुकाबलों को पहले दिन शुक्रवार को भारत ने अपने दोनों एकल मैच गंवा दिए। भारतीय टीम 0-2 से पिछड़ रही है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नामानगन:
भारत ने उजबेकिस्तान के साथ जारी डेविस कप एशिया ओसेनिया ग्रुप-1 मुकाबलों में खराब शुरुआत की है। मुकाबलों को पहले दिन शुक्रवार को भारत ने अपने दोनों एकल मैच गंवा दिए। भारतीय टीम 0-2 से पिछड़ रही है।
पहले एकल मैच में सनम सिंह को विश्व के 43वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी डेनिस इस्तोमिन के हाथों 3-6, 2-6, 4-6 से हार मिली। इस्तोमिन के लिए यह मैच काफी आसान साबित हुआ क्योंकि हाल ही में उन्होंने अमेरिका के खिलाड़ी एंडी रॉडिक को हराया था।
दूसरे एकल मुकाबले में युकी भाम्बरी को फारुख दुस्तोव ने 4-6, 4-6, 3-6 से हराया। भाम्बरी 2009 में डेविस कप में आगाज करने के बाद से अपना पहला एकल मैच खेल रहे थे।
शनिवार को लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना की जोड़ी युगल मुकाबले में इस्तोमिन और दुस्तोव के सामने होंगे। यह मैच जीतकर भारत नुकसान की भरपाई कर सकता है लेकिन भाम्बरी और सनम को उलट एकल मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी, तभी भारत आगे का रास्ता तय कर पाएगा।