विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2012

विश्व साइकिलिंग चैम्पियनशिप में हिस्सा लेगा भारत

भारत ने विश्व ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने की योग्यता हासिल कर ली है। भारत पहली बार इस प्रतिष्ठित आयोजन में हिस्सा लेगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारत ने विश्व ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने की योग्यता हासिल कर ली है। भारत पहली बार इस प्रतिष्ठित आयोजन में हिस्सा लेगा।

ओ. बिक्रम सिंह, अमृत सिंह और अमरजीत सिंह 4-9 अप्रैल तक मेलबर्न में आयोजित होने वाली इस चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन तीनों को एशियाई चैम्पियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर योग्यता मिली है।

बिक्रम, अमरजीत और अमृत ने केंद्रीय खेल मंत्रालय से बिना किसी मदद के बगैर यह सफलता हासिल की है। अब इन तीनों के सामने लंदन ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने की चुनौती है।

विश्व चैम्पियनशिप में 24 देश हिस्सा लेंगे। इसके लिए 147 देशों के चालकों की बीच श्रेष्ठता की दौड़ हुई थी, जिसमें भारतीय तिकड़ी भी विजयी रही।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विश्व साइकिलिंग चैम्पियनशिप, World Cycling Championship, भारत, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com