भारतीय फुटबॉल टीम रग्बी सेवन्स स्टेडियम में शुरुआती गोल गंवाने के बाद उबर नहीं सकी जिससे उसे अपने दूसरे अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में अजरबेजान से 0-3 से शिकस्त का मुंह देखना पड़ा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दुबई:
भारतीय फुटबॉल टीम रग्बी सेवन्स स्टेडियम में शुरुआती गोल गंवाने के बाद उबर नहीं सकी जिससे उसे अपने दूसरे अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में अजरबेजान से 0-3 से शिकस्त का मुंह देखना पड़ा।
भारत को गुरूवार को पिछले मैच भी ओमान से 1.5 से हार मिली थी। अजरबेजान की तरफ से निदिरोव वुगार ने तीसरे, माहिर शुकुरोव ने 43वें और हासिएव निजामी ने 82वें मिनट में गोल दागे। भारत ने एक बार फिर शुरू में ही तीसरे मिनट में गोल गंवा दिया जब गोलकीपर सुभाशीष राय चौधरी की गलती के बाद निदिरोव वुगार गोल कर दिया।
दूसरा गोल ब्रेक से दो मिनट पहले हुआ। राजू गायकवाड़ ने माहिर शुकुरोव को बाक्स के अंदर गिरा दिया जिससे इस भारतीय को पीला कार्ड दिखाया गया और अजरबेजान के खिलाड़ी ने इसे गोल में तब्दील किया। हासिएव निजामी ने 82वें मिनट में तीसरा गोल कर मैच अपनी टीम के नाम करा लिया। भारतीय शुरू में हुए गोल के बाद वापसी नहीं कर पाए। आज सुबह पूर्व महान कप्तान शैलेंद्र नाथ मन्ना का निधन हो गया था और भारतीय खिलाड़ियों ने मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा और बांह में काली पट्टी बांधी।
भारतीय टीम मार्च में काठमांडो में होने वाले एएफसी चैलेंज कप की तैयारियों के अंतर्गत ये मैत्री मैच खेल रही थी और यह उसका अंतिम मैच था। भारत एएफसी चैलेंज कप में नौ मार्च को ताजिकिस्तान से अपना पहला मैच खेलेगा। भारतीय टीम दुबई में अभ्यास शिविर के बाद तीन मार्च का दिल्ली लौटेगी और अगले दिन काठमांडो के लिए रवाना होगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं