विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2016

6 देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड से हारा भारत, कल अर्जेन्टीना से भिड़ेगा

6 देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड से हारा भारत, कल अर्जेन्टीना से भिड़ेगा
भारतीय टीम अंकतालिका में चौथे नंबर पर है (फाइल फोटो)
वेलेंसिया: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को छह देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-1 की शिकस्त से दूसरी हार का सामना करना पड़ा और टीम अब कल अर्जेन्टीना से भिड़ेगी। इसके बाद भारतीय टीम अपने अंतिम राउंड रॉबिन मैच में रविवार को स्पेन से भिड़ेगी। गुरुवार रात हुए मुकाबले में मैच का एकमात्र गोल 18वें मिनट में न्यूजीलैंड के स्टीफन जेनेस ने किया।

भारत को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में जर्मनी के खिलाफ 0-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था जबकि अगले मैच में टीम ने कड़े मुकाबले में आयरलैंड को 2-1 से हराया था।

भारतीय टीम अभी अंकतालिका में चौथे स्थान पर चल रही है और एक जीत और दो हार के बाद उसके सिर्फ तीन अंक हैं। ओलिंपिक चैम्पियन जर्मनी और अर्जेन्टीना दो-दो जीत से छह अंक के साथ सबसे आगे हैं जबकि स्पेन के दो मैचों में तीन अंक हैं।

भारत को अगर खिताबी दौड़ में बने रहना है तो सरदार सिंह और उनके साथियों को कल अर्जेन्टीना को हर हाल में हराना होगा। विश्व रैंकिंग में भारत फिलहाल पांचवें जबकि अर्जेन्टीना सातवें स्थान पर है।

हालांकि अर्जेन्टीना के खिलाफ भारत की राह आसान नहीं होगी, क्योंकि टीम ने अब तक टूर्नामेंट में प्रभावी प्रदर्शन किया है। भारत को अगर अर्जेन्टीना को हराना है तो प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी और गलतियों से बचना होगा।

यह टूर्नामेंट अगस्त में होने वाले रियो ओलंपिक की तैयारियों को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
6 देशों का हॉकी टूर्नामेंट, हॉकी, भारतीय हॉकी टीम, पुरुष हॉकी, Six Nations Hockey Tournament, Hockey, Indian Hockey Team, Male Hockey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com