विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2012

भारत को मिली चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी में जगह

गत वर्ष भारतीय हॉकी टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी में जगह नहीं मिली थी लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने इसमें हिस्सा लेने वाले देशों की संख्या बढ़ाते हुए इस साल के लिए उसे स्थान प्रदान किया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: गत वर्ष भारतीय हॉकी टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी में जगह नहीं मिली थी लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने इसमें हिस्सा लेने वाले देशों की संख्या बढ़ाते हुए इस साल के लिए उसे स्थान प्रदान किया है। एफआईएच ने खेलने वाले देशों की संख्या छह से आठ कर दी है।

इस साल चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन मेलबर्न में 1-9 दिसम्बर तक होना है। यहा 2009 में भी इसका आयोजन हो चुका है।

भारत के अलावा इस साल चैम्पियंस ट्रॉफी में मेजबान ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, जर्मनी, नीदरलैंड्स और न्यूजीलैंड हिस्सा लेंगे। बाकी की दो टीमों का फैसला बाद में होगा।

भारत ने अंतिम बार चैम्पियंस ट्रॉफी में 2005 में खेला था। उसने चेन्नई में अपनी मेजबानी में पांचवां स्थान हासिल किया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, India, चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी, Champions Trophy Hockey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com