फाइल फोटो
नई दिल्ली:
वालेंसिया में खेले जा रहे 6 नेशंस इनविटेश्नल हॉकी टूर्नामेंट में भारत और मेज़बान स्पेन के बीच मैच 1-1 की बराबरी पर ख़त्म हुआ। इसी के साथ चैंपियंस ट्रॉफ़ी में सिल्वर मेडल विजेता टीम इंडिया पांचवें स्थान पर रही।
स्पेन की तरफ़ से 10वें मिनट में पाउ क्वेमादा (Pau Quemada) ने गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिला दिया। भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और वीआर रधुनाथ ने पेनल्टी कॉर्नर की मदद से 18वे मिनट में गोल किया।
मैच के अगले दोनों क्वार्टर में स्पेन ने भी अच्छा खेल दिखाया...और मैच ख़त्म होने तक दोनों टीमें कोई और गोल नहीं कर सकीं। 6 नेशंस हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन औसत रहा है। टीम को एक मात्र जीत आरलैंड के ख़िलाफ़ मिली जबकि जर्मनी और न्यूज़ीलैंड ने उसे हराया।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भारतीय हॉकी टीम, स्पेन, मैच ड्रॉ, Indian Hockey Team, Spain, 6 नेशंस इनविटेश्नल हॉकी टूर्नामेंट