विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2015

हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्लयूएल) फाइनल : हॉलैंड ने भारत को 3-1 से हराया

हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्लयूएल) फाइनल : हॉलैंड ने भारत को 3-1 से हराया
फाइल फोटो
रायपुर: भारत को हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्लयूएल) फाइनल के अपने तीसरे और अंतिम ग्रुप मैच में सोमवार को हॉलैंड के हाथों 1-3 से हार मिली। आठ देशों के इस टूर्नांमेंट में भारत की यह दूसरी हार है।

उसे पूल-बी के पहले मैच में अर्जेटीना के हाथों 0-3 से हार मिली थी लेकिन इसके बाद उसने शनिवार को ओलिम्पिक चैम्पियन जर्मनी को 1-1 से बराबरी पर रोका था।

इस मैच का पहला गोल विश्व की दूसरी वरीयता पाप्त टीम हॉलैंड की ओर से वान डेर वेरडेन मिंक ने 36वें मिनट किया। यह गोल पेनाल्टी कार्नर पर हुआ।

इसके बाद 43वें मिनट में एक बेहतरीन फील्ड गोल करते हुए अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक मेहमान टीम 2-0 से आगे रही।

चौथे क्वार्टर की शुरुआत में चिंगलेनसाना सिंह (47वें मिनट) ने अपन टीम का खाता खोलते हुए स्कोर 1-2 कर दिया। चिंगलेनसाना के इस गोल के बाद भारत की रक्षापंक्ति काफी कमजोर नजर आई, जिसका फायदा उठाकर हॉलैंड ने 3-1 की बढ़त हासिल कर ली। उसके लिए यह गोल 64वें मिनट में रोएन बोवेनडेर्ट ने किया।

इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें खेल रही हैं, लिहाजा सभी को परिणामों के इतर क्वार्टर फाइनल में जगह मिल जाएगी। ऐसे में दो हार और एक ड्रॉ के साथ भारत भी अंतिम-8 में प्रवेश कर गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्लयूएल), HWL, चिंगलेनसाना सिंह, अर्जेटीना, हॉलैंड बनाम भारत, Hockey World League 2015, हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्लयूएल) फाइनल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com