विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2017

हांगकांग ओपन स्क्वैश : जोशना जीत के साथ अगले दौर में पहुंचीं, सौरव घोषाल और दीपिका पल्लीकल बाहर  

जोशना चिनप्पा ने 51 मिनट चले मुकाबले में 11-5, 8-11, 11-5, 8-11, 11-6 से जीत दर्ज की. भारत की यह 11वीं वरीय खिलाड़ी दूसरे दौर में मिस्र की सातवीं वरीय नौरन गोहर से भिड़ेंगी.

हांगकांग ओपन स्क्वैश : जोशना जीत के साथ अगले दौर में पहुंचीं, सौरव घोषाल और दीपिका पल्लीकल बाहर  
भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा. (फाइल फोटो)
  • जोशना ने पहले दौर में कनाडा की क्वालिफायर होली नाटन को हराया
  • दूसरे दौर में मिस्र की नौरन गोहर से भिड़ेंगी जोशना चिनप्पा
  • सौरव घोषाल और दीपिका पल्लीकल पहले ही दौर में हारे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हांगकांग: जोशना चिनप्पा हांगकांग ओपन के पहले दिन भारत के लिए जीत दर्ज करने वाली एकमात्र खिलाड़ी रहीं. जोशना सबसे पहले कोर्ट पर उतरीं और उन्हें कनाडा की क्वालिफायर होली नाटन के खिलाफ पांच गेम तक चले मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए जूझना पड़ा. भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि 51 मिनट चले मुकाबले में 11-5, 8-11, 11-5, 8-11, 11-6 से जीत दर्ज की. भारत की यह 11वीं वरीय खिलाड़ी दूसरे दौर में मिस्र की सातवीं वरीय नौरन गोहर से भिड़ेंगी.

यह भी पढ़ें : अमेरिकी ओपन स्क्वैश में जोशना ने दीपिका पल्लीकल को हराया

सौरव घोषाल और दीपिका पल्लीकल को हालांकि पहले दौर में ही शिकस्त का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड के क्वालिफायर जेम्स डेकलान ने घोषाल को सीधे गेम में 11-9, 11-6, 11-9 से हराया. वहीं,  दीपिका को मिस्र की नूर अल तैयब के रूप में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा. मिस्र की 13वीं वरीय खिलाड़ी ने सिर्फ 17 मिनट में 11-4, 11-4, 11-8 से जीत दर्ज की. 

VIDEO : जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लीकल से विशेष बातचीत


इससे पहले क्वालिफाइंग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले हरिंदर पाल संधू को मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में न्यूजीलैंड के पाल कोल के खिलाफ पहला गेम जीतने के बावजूद 11-9, 3-11, 5-11, 1-11 से शिकस्त झेलनी पड़ी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com