भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच विश्व लीग के तीसरे दौर के मैच में हॉलैंड के हाथों 0-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रोटरडम:
भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच विश्व लीग के तीसरे दौर के मैच में हॉलैंड के हाथों 0-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
हॉलैंड की ओर से बिली बेकर ने दूसरे जबकि जोरेन हट्र्जबर्गर ने 17वें मिनट में गोल दागे।
भारत को इससे पूर्व पहले मैच में अपने से कम रैंकिंग वाले आयरलैंड के खिलाफ 4-4 के ड्रा से संतोष करना पड़ा था।
भारत को मैच के अंतिम लम्हों में गोल करने के कुछ अच्छे मौके मिले लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी जिससे हॉलैंड ने टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की।
दुनिया की तीसरे नंबर की टीम ओलिंपिक रजत विजेता हॉलैंड इस जीत के साथ पूल बी में न्यूजीलैंड के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है।
मैच समाप्त होने से तीन मिनट पहले हॉलैंड के गोलमुख के सामने खड़े नितिन कुमार को गोल करने का शानदार मौका मिला लेकिन वह गेंद को अपने कब्जे में नहीं ले सके।
इसके एक मिनट बाद कोथाजीत का बाएं छोर से दिया शानदार क्रॉस खराब गया क्योंकि डी के अंदर कोई भारतीय खिलाड़ी मौजूद नहीं था।
हॉलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ शुरुआती मिनटों में ही दो गोल से पिछड़ने के बाद भारत को बेहतर प्रदर्शन की जरूरत थी लेकिन टीम इसमें नाकाम रही।