- सीएम नवीन पटनायक ने टूर्नामेंट के शुभारंभ की घोषणा की
- शाहरुख खान के साथ सभी कप्तान नजर आए स्टेज पर
- माधुरी दीक्षित ने नृत्य नाटिका पर दी प्रभावी प्रस्तुति
A warm welcome and best wishes to all teams participating in the Hockey Men's World Cup 2018, being held in Odisha. I am sure this tournament will be a treat for sports lovers and will also be an opportunity to discover India's and especially Odisha's culture. @FIH_Hockey
— Narendra Modi (@narendramodi) November 27, 2018
उद्घाटन समारोह के दौरान सबसे पहले 1975 के वर्ल्डकप हॉकी की विजेता भारतीय टीम के सदस्य मंच पर नजर आए. उम्रदराज हो चुके इन खिलाड़ियों को जोश देखते ही बन रहा था. इसके बाद बारी थी मशहूर कोरियाग्राफर श्यामक डावर की, उन्होंने अपनी मौजूदगी से माहौल उत्सवी बना दिया.भुवनेश्वर शहर की पहचान मंदिरों के शहर के रूप में भी है. बेहतरीन विजुअल के जरिये इस शहर के पर्यटन महत्व को रेखांकित किया गया. रंगारंग रोशनी और साउंड के साथ यह प्रस्तुति बेहतरीन साबित हुई.समारोह का संचालन गौरव कपूर ने किया. फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल हॉकी (FIH)के अध्यक्ष नरेंदर बत्रा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया, उन्होंने वर्ल्डकप के आयोजन के लिए आयोजकों और ओडिशा सरकार को धन्यवाद दिया. बत्रा ने कहा कि हॉकी वर्ल्डकप के लिए भुवनेश्वर से बेहतर मेजबान नहीं मिल सकता था. उन्होंने हॉकी वर्ल्डकप में भाग लेने वाली टीमों को शुभकामनाएं दीं.
Gracing the stage at the #HWCOpeningCeremony is none other than the one and only @MadhuriDixit#HWC2018 #Odisha2018 #OdishaHockeyWCinauguration pic.twitter.com/fPE7wzr5kH
— Hockey World Cup 2018 - Host Partner (@sports_odisha) November 27, 2018
हॉकी वर्ल्डकप के शुभंकर ओली को बच्चों ने बेहद पसंद किया, वे इसके साथ फोटो खिंचाते हुए नजर आए. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की ओर से टूर्नामेंट के शुभारंभ की आधिकारिक घोषणा होते ही स्टेडियम आतिशबाजी के रंगों में डूब गया.इस दौरान उन्होंने हॉकी के खेल को लेकर अपने विचार रखे और टूर्नामेंट में आए तमाम अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया.टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 16 टीमों के कप्तान मंच पर दिखे.
The King himself, the master entertainer and the Bollywood legend @iamsrk is here at the Kalinga Stadium!#HWC2018 #Odisha2018 #OdishaHockeyWCInauguration pic.twitter.com/hs5Hu3CHmo
— Hockey World Cup 2018 - Host Partner (@sports_odisha) November 27, 2018
भारतीय टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को दर्शकों की भरपूर वाहवाही मिली. हॉकी हाथ में लेकर बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान जैसे ही स्टेज पर आए, खेलप्रेमियों का उत्साह चरम पर पहुंच गया. उन्होंने हॉकी केंद्रित फिल्म 'चक दे इंडिया' के 'कबीर खान' का तालियां बजाकर इस्तकबाल किया.शाहरुख ने सभी कप्तानों से हाथ मिलाया. भारतीय टीम के कप्तान मनप्रीत को उन्होंने बांहों में भर लिया. शाहरुख ने बताया कि उनके पिता हॉकी के खिलाड़ी थे. उन्होंने इस दौरान हॉकी को लेकर अपनी दीवानगी का भी जिक्र किया.उन्होंने सभी कप्तानों को प्रेरित करते हुए 'चक दे इंडिया' फिल्म के डायलॉग '70 मिनट हैं तुम्हारे पास' को भी सुनाया. बॉलीवुड स्टार माधुरी ‘दीक्षित नेने ने धरती का गीत' नामक नृत्य नाटिका में 1000 कलाकारों के साथ प्रस्तुति दी. नृत्य नाटिका में माधुरी 'धरती मां' के रूप में नजर आईं. मशहूर संगीत निर्देशक एआर रहमान की प्रस्तुति के साथ समारोह संपन्न हुआ.
भारत का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका से, 43 साल से मेडल नहीं जीत पाया है भारत
"The crowds of Bhubaneswar would be the Indian Hockey Team's strength and the players must not take their eyes off the ball if they want to outperform their opponents", says @HarendraSingh66.#IndiaKaGame #HWC2018 #DilHockey pic.twitter.com/Cyrr4PLryv
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 27, 2018
वीडियो: भारतीय हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह से खास बातचीत
टूर्नामेंट के लिए पूल ए में अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, स्पेन और फ्रांस की टीमें रखी गई हैं. पूल बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, आयरलैंड और चीन जबकि पूल सी में बेल्जियम, भारत, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका हैं. पूल डी में नीदरलैंड्स, जर्मनी, मलेशिया और पाकिस्तान को रखा गया है. सेमीफाइनल मुकाबले 15 दिसंबर को होंगे जबकि फाइनल मैच रविवार 16 दिसंबर को खेला जाएगा. इतिहास की बात करें तो सबसे पहले वर्ष 1971 में हॉकी वर्ल्डकप (पुरुष) का आयोजन किया गया. स्पेन के बार्सिलोना शहर ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी की. पाकिस्तान ने मेजबान स्पेन को 1-0 से हराकर पहला वर्ल्डकप चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. ओडिशा का भुवनेश्वर शहर 14वें हॉकी वर्ल्डकप की मेजबानी कर रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं