रांची राइनोज टीम ने जस्टिन रीड रॉस के दो शानदार गोलों की मदद से सोमवार को सुरजीत हॉकी स्टेडियम में खेले गए हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के एक बेहद रोमांचक मैच में जेपी पंजाब वॉरियर्स को 3-2 से हरा दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जालंधर:
रांची राइनोज टीम ने जस्टिन रीड रॉस के दो शानदार गोलों की मदद से सोमवार को सुरजीत हॉकी स्टेडियम में खेले गए हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के एक बेहद रोमांचक मैच में जेपी पंजाब वॉरियर्स को 3-2 से हरा दिया।
50वें मिनट तक 0-2 से पिछड़ रही राइनोज ने अगले 20 मिनट में तीन गोल करके न सिर्फ वापसी की बल्कि एक बेहतरीन जीत भी हासिल की।
वॉरियर्स के लिए कीरन गोवर्स ने 35वें और किरिएलो ने 51वें मिनट में गोल किए जबकि राइनोज की ओर से जस्टिन रीड रॉस ने 52वें तथा 69वें और मंदीप सिंह ने 62वें मिनट में गोल किए।
मैच का पहला गोल 35वें मिनट में हुआ। यह सफलता वॉरियर्स को मिली। मध्यांतर से 40 सेकंड पहले कीरन गोवर्स ने अपने पास आ रहे एक तेज पास को डिफ्लेक्ट किया और ऊंघते हुए राइनोज के डिफेंडरों को चौंका दिया।
इसके बाद 50वें मिनट में रॉब हेमंड ने वॉरियर्स के लिए पेनाल्टी कार्नर हासिल किया। एक-एक करके तीन डिफेंडरों को मात देने के बाद रॉब को किसी ने सर्किल में गलत तरीके से रोकने का प्रयास किया, जिसका नतीजा हुआ कि राइनोज के खिलाफ पेनाल्टी कार्नर दिया गया।
वॉरियर्स के ड्रैग फ्लिकर किरिएलो का शानदार फ्लिक तेजी से रांची के गोलकीपर कोर्टेस की टांगों के बीच से निकल गया। इस तरह वॉरियर्स ने 2-0 की अहम बढ़त हासिल की।
राइनोज के लिए यह गोल काफी ठेस पहुंचाने वाला साबित हुआ। राइनोज ने इस गोल के तुरंत बाद अपना आक्रमण तेज कर दिया। आक्रमण में तेजी के कारण उसे 51वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर मिला, जिस पर जस्टिन रीड रॉस ने शानदार गोल किया। 52वें मिनट में हुए इस गोल के बाद स्कोर 1-2 हो चुका था।
राइनोज का प्रयास इस गोल के बाद और तेज हो गया। 62वें मिनट में राइनोज ने मंदीप सिंह की मदद से अपना दूसरा गोल किया। मंदीप ने कोथाजीत सिंह की ओर से मिले शानदार पास पर गोल करके स्कोर 2-2 कर दिया।
राइनोज का हमला यहां भी कम नहीं हुआ। उसने घरेलू दर्शकों की मौजूदगी में जोरदार खेल दिखाते हुए 69वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर हासिल किया। मंदीप द्वारा हासिल इस पेनाल्टी कार्नर पर रीड ने एक और गोल करके राइनोज को 3-2 से जीत दिला दी।
पांच टीमों की तालिका में वेवराइर्ड्स 44 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि रांची राइनोज के 36 अंक हैं। वह दूसरे स्थान पर है। जेपी पंजाब वारियर्स (28) तीसरे, उत्तर प्रदेश विजार्ड्स (22) चौथे और मैजिशियंस (14) पांचवें स्थान पर है। वेवराइइर्ड्स पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं