ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर जैमी ड्वायर की कप्तानी में खेल रही जेपी पंजाब वॉरियर्स टीम ने रविवार को स्थानीय ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेले गए हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के 16वें मुकाबले में मेजबान टीम उत्तर प्रदेश विजार्ड्स को 4-3 से हरा दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:
ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर जैमी ड्वायर की कप्तानी में खेल रही जेपी पंजाब वॉरियर्स टीम ने रविवार को स्थानीय ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेले गए हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के 16वें मुकाबले में मेजबान टीम उत्तर प्रदेश विजार्ड्स को 4-3 से हरा दिया। एचआईएल में यह वॉरियर्स की तीसरी जीत है।
वॉरियर्स के लिए तेजतर्रार फारवर्ड एसवी सुनील ने दूसरे और तीसरे, ड्वायर ने आठवें, क्रिस्टोफर क्रिलो ने 16वें मिनट में गोल किए जबकि मेजबान टीम की ओर से डेविड अलेग्रे ने 12वें, वीआर रघुनाथ ने 66वें और जोरेन हर्टबर्गर ने 67वें मिनट में गोल किए।
मध्यांतर तक विजेता टीम 4-1 से आगे थी। मध्यांतर के बाद मेजबान टीम ने बराबरी और फिर जीत हासिल करने की पूरी कोशिश की। इसी प्रयास में उसने अंतिम पांच मिनट में दो गोल किए लेकिन वॉरियर्स की रक्षापंक्ति की अतिरिक्त चौकसी के कारण वह अंतत: बराबरी का गोल नहीं कर सकी।
वॉरियर्स ने अब तक सात में से तीन मैच जीते हैं जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है। उसका एक मैच बराबरी पर छूटा है। विजार्ड्स के खाते में सात में से दो में जीत आई है जबकि तीन बार उसे हार मिली है। उसके दो मुकाबले ड्रा रहे हैं।
इस जीत ने वॉरियर्स को पांच टीमों की तालिका में 21 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। दूसरी ओर, विजार्ड्स टीम 17 अंकों के साथ चौथे क्रम पर है। दिल्ली वेवराइडर्स (27) पहले और रांची राइनोज (22) दूसरे क्रम पर है। मुम्बई मैजिशियंस (6) का जीत का खाता भी नहीं खुला है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं