विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2013

एचआईएल : विजार्ड्स को हराकर वेवराइर्ड्स ने बरकरार रखा अजेय क्रम

एचआईएल : विजार्ड्स को हराकर वेवराइर्ड्स ने बरकरार रखा अजेय क्रम
सेमीफाइनल में स्थान बना चुकी दिल्ली वेवराइर्ड्स टीम ने रविवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेले गए हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के 25वें मुकाबले में उत्तर प्रदेश विजार्ड्स को 3-0 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: सेमीफाइनल में स्थान बना चुकी दिल्ली वेवराइर्ड्स टीम ने रविवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेले गए हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के 25वें मुकाबले में उत्तर प्रदेश विजार्ड्स को 3-0 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा है। विजार्ड्स के खाते में आठ जीत और दो ड्रॉ हैं। यही एक टीम है, जो अब तक एक भी मैच हारी नहीं है।

वेवराइर्ड्स के लिए आंद्रेस मीर बेल ने 10वें, साइमन चाइल्ड ने 17वें और गुरविंदर सिंह चांडी ने 30वें मिनट में गोल किए।

वेवराइर्ड्स टीम 44 अंकों के साथ टूर्नामेंट के पहले ही दिन से शीर्ष पर कायम है।

विजार्ड्स के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था क्योंकि इस मैच में जीत के साथ वे सेमीफाइनल की दौड़ में खुद को बनाए रख सकते थे। यह मैच जीतकर विजार्ड्स कम से कम मुम्बई मैजिशियंस को खुद को अंकों के लिहाज से छूने का मौका नहीं देते लेकिन अब मैजिशियंस के पास भी अपन अगले सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है और विजार्ड्स को अंतिम-4 दौर के लिए अब नए सिरे से प्रयास करना होगा।

बहरहाल, चुनौती यह थी कि विजार्ड्स शानदार फार्म में चल रही वेवराइर्ड्स टीम का विजय क्रम तोड़ पाते हैं या नहीं। इस क्रम में शुरुआती 10 मिनट में मैदान में जोरदार चहलकदमी दिखी लेकिन सफलता वेवराइर्ड्स को ही मिली।

बेल ने 10वें मिनट में हासिल पेनाल्टी कार्नर पर एक जोरदार फ्लिक लिया, जो गोलपोस्ट के एकदम किनारे की ओर रवाना हुई।

विजार्ड्स के गोलकीपर ने इसे रोकने की भरपूर कोशिश की लेकिन गेंद इतनी तेज थी कि वह सफल नहीं हो सके।

इसके बाद 17वें मिनट में ऑस्कर डेके ने सर्किल के शीर्ष पर से एक जोरदार हिट लिया। डेके गोलपोस्ट को साफ देख रहे थे और इस लिहाज से उनका हिट काफी प्रभावशाली साबित हुआ। उनकी इस हिट पर चाइल्ड ने बस अपनी स्टिक लगा दी। गेंद बड़ी तेजी से विजार्ड्स के गोलपोस्ट में घुस गई।

तीसरा गोल चांडी ने किया। शानदार फार्म में चल रहे चांडी ने सर्किल के बाईं छोर से गोलपोस्ट को निशाना साधकर हिट लिया, जो सीधी गोलपोस्ट में जाती दिखी। विजार्ड्स के गोलकीपर अपना सारा प्रयास करने के बावजूद गेंद को नहीं रोक सके। चांडी का यह गोल मैच का श्रेष्ठ गोल साबित हुआ।

पांच टीमों की तालिका में वेवराइर्ड्स 44 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि रांची राइनोज के 31 अंक हैं। वह दूसरे स्थान पर है। जेपी पंजाब वारियर्स (27) तीसरे, उत्तर प्रदेश विजार्ड्स (22) चौथे और मैजिशियंस (14) पांचवें स्थान पर है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HIL, एचआईएल, यूपी विजार्ड्स, दिल्ली वेवराइर्ड्स, Delhi Waveriders, UP Wizzards
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com