विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2012

इंडिया ओपन : गुट्टा और पोनप्पा की चुनौती समाप्त

भारत की शीर्ष युगल विशेषज्ञ ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी शुक्रवार को इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारत की शीर्ष युगल विशेषज्ञ ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी शुक्रवार को इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गई।

सिरी फोर्ट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुट्टा और पोनप्पा की गैरवरीय जोड़ी को चीन की मियुकी मेइदा और सोतोको सुएतसोना की तीसरी वरीय जोड़ी ने 19-21, 21-13, 21-14 से हराया। यह मैच एक घंटे दो मिनट चला।

मिश्रित युगल  के क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के तोंतोवी अहमद और लिलियाना नैस्तीर की दूसरी वरीय जोड़ी ने चीन के हेनबीन ही और यिजिन बाओ 21-14, 21-16 से हराया।

शुक्रवार को दोपहर तीन बजे सत्र की शुरुआत के साथ ही दो चौंकाने वाले परिणाम सामने आए थे। पुरुष वर्ग में टूर्नामेंट के दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी डेनमार्क के पीटर गेड और महिला वर्ग में शीर्ष वरीय चीन की शिजियान वांग की चुनौती समाप्त हो गई।

मिश्रित युगल वर्ग में कोरिया के योंग देई ली और जुंग इयूनु हा की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इoा जोड़ी ने जापान के शिनतारो इकेदा और रेइको शियोता की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को 19-21, 21 -13, 21-4 से हराया।

पुरुष एकल में गेड और महिला एकल में शिजियान की हार वाकई चौंकाने वाली है। विश्व के पांचवें वरीय गेड को विश्व के 17वें वरीयता प्राप्त कोरियाई खिलाड़ी शोन वान हू ने 24-22, 21-18 से पराजित किया। इससे पहले गेड और हू के बीच छह बार भिड़ंत हुए थी और हर बार गेड ने जीत हासिल की थी।

शिजियान को खिताब का दावेदार माना जा रहा था। उन्हें टूर्नामेंट की छठी वरीयता प्राप्त जर्मन खिलाड़ी जूलिएन शेंक ने 6-21, 21-10, 21-16 से पराजित किया।

यह मैच एक घंटा चला। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह आठवीं भिड़ंत थी। इससे पहले पांच बार शिजियान विजयी रही थीं जबकि दो बार शेंक को जीत मिली है।

पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के कीन कीत कू और बून हेयोंग तान की छठी वरीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। इस जोड़ी को इंडोनेशिया के अन्गा प्रातामा और रेयान अंगुग सापुत्रा की गैर वरीय जोड़ी ने 21-18, 15-21, 21-19 से हराया।

पुरुष एकल वर्ग में टूर्नामेंट के शीर्ष वरीय खिलाड़ी मलेशिया के चोंग वेई ली ने इंडोनेशिया के स्टार खिलाड़ी तौफीक हिदायत को 21-16, 21-13 से हराया। तौफीक को टूर्नामेंट में सातवीं वरीयता मिली थी।

महिला युगल में कोरिया की क्यूंग इयुन जुंग और हा ना किम की छठी वरीय जोड़ी ने जापान की मिसाकी मास्तुतोमो  और अयाका ताकाहाशी को 21-12, 23-21 से हराया। यह मैच 42 मिनट तक चला।

महिला एकल में जापान की जियाओ जिया चेन ने कोरिया की यून जो बेई को 21-17, 21-13 से मात दी। इसी तरह पुरुषों के युगल वर्ग में मलेशिया के शेम गोह और खिम वाह लिम की जोड़ी ने रूस के ब्लादिमीर इवानोव और इवान सोजोनोव की जोड़ी को 21-17, 16-21, 21-10 से पराजित किया।

मिश्रित युगल में थाईलैंड के सुदकेत प्रापाकामोल और सारीली थाउंगथोंगकाम की पांचवीं वरीय जोड़ी ने उलटफेर करते हुए मलेशिया के पेंग सून चान और लियू यिंग गोह की चौथी वरीय जोड़ी को 21-14, 15-21, 21-18 से मात दी।

इसी वर्ग में दिन के अंतिम मुकाबले में चीन के ताओ जियामिंग और जिया हुयान की जोड़ी ने जापान के सोजी सातो और सिजुका मातसुओ की जोड़ी को 20-22, 21-14, 21-10 से मात दी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंडिया ओपन, India Open, ज्वाला गुट्टा, अश्विनी पोनप्पा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com