विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2017

एटीपी फाइनल्स: रोजर फेडरर का सेमीफाइनल में डेविड गोफिन से होगा मुकाबला

डेविड गोफिन ने अपने मित्र डोमीनिक थिएम को 6-4, 6-1 से हराकर एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

एटीपी फाइनल्स: रोजर फेडरर का सेमीफाइनल में डेविड गोफिन से होगा मुकाबला
डेविड गोफिन ने डोमीनिक थिएम को 6-4, 6-1 से हराया (AFP फोटो)
  • गोफिन ने थिएम को सीधे सेटों में हराया
  • मैच में 6-4, 6-1 से जीत हासिल की
  • बोरिस बेकर ग्रुप में शीर्ष पर रहे फेडरर
लंदन: डेविड गोफिन ने अपने मित्र डोमीनिक थिएम को 6-4, 6-1 से हराकर एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है जहां उनका सामना दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर से होगा. पिछले राउंड रॉबिन मैच में ग्रुप में शीर्ष पर रहे ग्रिगोर दिमित्रोव के खिलाफ आसानी से शिकस्त झेलने वाले बेल्जियम के गोफिन के लिए मैच की शुरुआत खराब रही और उन्होंने पहले तीन गेम गंवा दिए. गोफिन ने हालांकि इसके बाद जोरदार वापसी की और पूरे मैच में सिर्फ दो और गेम गंवाते हुए 71 मिनट में मैच अपने नाम किया.सातवीं वरीयता प्राप्‍त गोफिन ने स्वीकार किया कि लंदन के ओ2 एरेना में सत्रांत सातवें खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे फेडरर का सामना करना आसान नहीं होगा लेकिन उन्होंने कहा कि उनके पास हारने के लिए कुछ नहीं है.

वीडियो: वीनस को हराकर सेरेना विलियम्‍स बनी चैंपियन
इससे पहले दिमित्रोव ने पीट सम्‍प्रास ग्रुप के मैच में पाब्लो कारेनो बुस्टा को 6-1, 6-1 से हराकर अपना शीर्ष स्थान पक्का किया. फेडरर बोरिस बेकर ग्रुप में शीर्ष पर रहे जबकि अमेरिका के जैक सोक ने दूसरा स्थान हासिल किया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ATP Finals, David Goffin, Roger Federer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com