अमेरिकी एथलीट जस्टिन गैटलिन. (फाइल फोटो)
- बोल्ट दो बार डोपिंग की वजह से प्रतिबंध का सामना कर चुके हैं
- गैटलिन को फैंस ने उनके दागदार अतीत के लिए चिढ़ाने की भी कोशिश की
- गैटलिन ने मुंह पर उंगली रखते हुए फैंस को चुप रहने का इशारा किया
नई दिल्ली:
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 100 मीटर फर्राटा रेस में दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट को पीछे छोड़ने वाले अमेरिकी एथलीट जस्टिन गैटलिन का करियर विवादों से घिरा रहा है. डोपिंग की वजह से गैटलिन दो बार प्रतिबंध का सामना भी कर चुके हैं. चैंपियनशिप में गैटलिन जब भी ट्रैक पर उतरे फैंस ने उनके दागदार अतीत के लिए उन्हें चिढ़ाने की कोशिश की. जीत के बाद अमेरिकी एथलीट ने मुंह पर उंगली रखते हुए फैंस को चुप रहने का इशारा किया.
यह भी पढ़ें : अंतिम रेस को 'गोल्ड' में नहीं बदल सके दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट
गैटलिन ने फैंस को कहा शुक्रिया
गैटलिन ने 100 मीटर फर्राटा रेस जीतने के बाद कहा, बोल्ट और मेरे बीच ट्रैक पर सालों तक प्रतिस्पर्धा रही है, हालांकि बाहर हमने अच्छा समय गुजारा है. उन्होंने कहा कि आप फैंस से इस तरह के बर्ताव के हकदार नहीं हैं. अपने करियर के दौरान मुझे प्रेरित करते रहने के लिए मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं.
यह भी पढ़ें : देखते हैं, कौन बनेगा दुनिया का सबसे तेज़ इंसान...
रेस के बाद गैटलिन को दी बधाई
बोल्ट ने भी रेस खत्म होने के बाद खेल भावना का परिचय दिया. रेस पूरी करने के बाद उन्होंने अमेरिकी एथलीट गैटलिन को बधाई दी और उन्हें गले लगाया. बोल्ट ने कहा, मेरी शुरुआत ने मुझे मुश्किल में डाल दिया. गैटलिन अच्छे प्रतिद्वंद्वी हैं. मैं आज रात सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं दे सका. आठ ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले उसेन बोल्ट अगली बार वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नजर नहीं आएंगे.
वीडियो देखें: डोप टेस्ट में फेल होने पर भावुक इंदरजीत
खचाखच भरा था स्टेडियम
लंदन ओलिंपिक-2012 में दुनिया के आकर्षण का केंद्र बना लंदन स्टेडियम 100 मीटर स्पर्धा के फाइनल के दौरान दर्शकों से खचाखच भरा रहा. बोल्ट को 100 मीटर के आखिरी रेस में दौड़ते हुए लोग मिस नहीं करना चाहते थे. बोल्ट का यह आखिरी टूर्नामेंट है. इसके बाद वह संन्यास ले लेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Justin Gatlin, Athletics