विल्फ्रेड सोंगा ने साल का तीसरा एटीपी खिताब जीता है (फाइल फोटो)
लियोन:
फ्रांस के अग्रणी टेनिस खिलाड़ी जो विल्फ्रेड सोंगा ने शनिवार को चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिख को हराते हुए लियोन ओपन खिताब जीत लिया. सोंगा का इस वर्ष का यह तीसरा एटीपी खिताब है.
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सोंगा ने बर्डिख को खिताबी मुकाबले में सीधे सेटों में 7-6(2), 7-5 से हराया.
हालांकि बर्डिख ने सोंगा खिताब हासिल करने के लिए कड़ी मशक्कत करने पर मजबूर किया और वह दोनों ही सेट टाईब्रेकर तक खींचने में सफल रहे.
32 वर्षीय सोंगा के करियर का यह 15वां एटीपी खिताब है. इस वर्ष इससे पहले सोंगा ने मार्सिले और रॉटर्डम में खिताबी जीत हासिल की थी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं