नई दिल्ली:
ग्रैंडस्लैम धुरंधर नोवाक जोकोविच और एंडी मर्रे ने उदीयमान खिलाड़ियों थानासी कोकिनाकिस और निक किर्गीयोस को टेनिस का ककहरा सिखाते हुए फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। लाल बजरी के बादशाह कहे जाने वाले रफ़ायल नडान भी अब लय में दिख रहे हैं और चौथे राउंड में जगह बना ली है।
1. चौथे राउंड में नडाल
फ़्रेंच ओपन में रफ़ायल नडाल धीरे-धीरे लय पकड़ रहे हैं। नडाल ने चौथे राउंड में जगह बना ली है। नडाल ने चौथे राउंड में पहुंचने के लिए गैर वरियता प्राप्त आंद्रे कुज़नत्सोव (Andrey Kuznetsov) को सीधे सेंटों में 6-1, 6-3, 6-2 से मात दी। नडाल की फ़्रेंच ओपन में ये लगातार 38वीं जीत रही। करीब 2 घंटे में नडाल ने इस मैच को खत्म किया। नडाल का अगला मुकाबला अब अमेरिका के युवा जैक सोक से होगा। नडाल 10वीं बार फ्रेंच ओपन जीतने की कोशिश कर रहे हैं।
2. जोकोविच की आसान जीत
वर्ल्ड नंबर 1 नोवाक जोकोविच ने भी चौथे राउंड में जगह बना ली है। जोकोविच ने ऑस्ट्रेलिया के 19 साल के थेनेसी कोकिनैकिस (Thanasi Kokkinakis) को सीधे सेंटों में 6-4, 6-4, 6-4 से मात दी। 8 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन सर्बिया के जोकोविच इस बार अपना करियर स्लैम पूरा करना चाहते हैं, उन्होंने अभी तक फ़्रेंच ओपन का ख़िताब नहीं जीता है। जोकोविच का अगला मुकाबला 20वीं वरियता प्राप्त फ़्रांस के रिचर्ड गैसकिट (Richard Gasquet) से होगा।
3 मर्रे ने मारी बाज़ी
ब्रिटेन के एंडी मर्रे ने भी चौथे राउंड में जगह आसानी से बना ली। मर्रे ने ऑस्ट्रेलिया के 20 साल के निक किरगोस (Nick Kyrgios) को सीधे सेंटों में 6-4 6-2 6-3 मात दी। 2 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन मर्रे ने मैच के दौरान 12 ऐस और 45 विनिर लगाए। 28 साल के मर्रे का सामना अब फ़्रांस के जर्मी चार्डी (Jeremy Chardy) से होगा। मैच के बाद मर्रे ने कहा कि क्ले कोर्ट पर खेला गया ये उनके करियर का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ मैच था।
4 सेरेना ने अज़ारेंका को हराया
महिलाओं के सिंग्लस मुकाबले में सेरेने विलियम्स का हाथ रोकने वाला कोई भी नज़र नहीं आ रहा है। सेरेना ने 27वीं वरियता प्राप्त विक्टोरिया अज़ारेंका को 3 सेट तक चले कड़े मुकाबले में हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई। सेरेना ने विक्टोरिया को 3-6, 6-4, 6-2 से मात दी। वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी सेरेना का सामना अब यूएस की ही स्लोएन स्टीफ़ंस से होगा। सेरेना तीसरी बार फ़्रेंच ओपन का खिताब जीतने की कोशिश कर रही हैं।
5. पेस-हिंगिस को मिली हार
भारत के लिए फ़्रेच ओपन से बुरी खबर है। मिक्स डबल्स के मुकाबले में भारत के लिएंडर पेस और स्विट्ज़रलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी हारकर और टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इस जोड़ी को दूसरे राउंड में कैटरीना और होरिया टिकाओ की जोड़ी से 6-7, 6-3, 10-6 से हार झेलनी पड़ी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ग्रैंडस्लैम, नोवाक जोकोविच, एंडी मर्रे, रफ़ायल नडान, French Open, Rafael Nadal, Andy Murray, Novak Djokovic, पेस-हिंगिस