विज्ञापन
This Article is From May 28, 2015

फ्रेंच ओपन 2015 : भारतीय खिलाड़ियों की शानदार शुरुआत, फेडरर-शारापोवा भी जीते

फ्रेंच ओपन 2015 : भारतीय खिलाड़ियों की शानदार शुरुआत, फेडरर-शारापोवा भी जीते
फ्रेंच ओपन मुकाबलों का चौथा दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफ़ी अच्छा रहा। 10वीं वरीयता प्राप्त लिएंडर पेस और डेनियल नेस्टर की जोड़ी ने जेम्स डकवर्थ और क्रिस गुसियोन की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को 6-2, 5-7, 7-5 से मात दी और दूसरे दौर में जगह बना ली है।

वहीं भारत के दूसरे खिलाड़ी रोहन बोपन्ना भी अपने जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया के साथ दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने पहले दौर का मैच 5-7, 6-3, 6-4 से जीत लिया।

महिला डबल्स मुकाबलों में नंबर 1 सीड सानिया मिर्ज़ा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने अपना पहला दौर का मैच आसानी से 6-3, 6-0 से जीत लिया है। महिला सिंग्लस में पिछली बार की चैंपियन मारिया शारापोवा ने अपना दूसरा दौर का मैच बड़ी आसानी से जीत लिया। उन्होंने अपने ही देश की वितालिया डियाचेंको को 6-3, 6-1 से हरा दिया। उन्हें मैच जीतने में सिर्फ 80 मिनट का समय लगा।

पुरुष सिंगल्स मुकाबलों में रॉजर फेडरर तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। स्पेन के खिलाड़ी मार्सेल ग्रेनोलर्स को उन्होंने अपने दूसरे दौर के मैच में 6-2, 7-6, 6-3 से हराया। इस मैच को जीतने में फेडरर को 1 घंटा और 47 मिनट का समय लगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फ्रेंच ओपन टेनिस 2015, लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना, सानिया मिर्जा, French Open Tennis 2015, Leander Paes, Rohan Bopanna, Sania Mirza
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com