विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2015

फ्रेंच ओपन बैडमिंटन : साइना और पी कश्यप की जीत

फ्रेंच ओपन बैडमिंटन : साइना और पी कश्यप की जीत
साइना नेहवाल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: टॉप रैंकिंग वाली हैदराबाद की वर्ल्ड नंबर एक बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने पेरिस में खेले जा रहे फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज़ के दूसरे राउंड में जगह बना ली है। साइना ने कनाडा की मिशेल ली को सीधे गेम में 21-18, 21-13 से हराकर टूर्नामेंट के प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई है।

साइना ने 42 मिनट में हासिल की जीत
साइना ने वर्ल्ड नंबर 14 खिलाड़ी को 42 मिनट में हराया। पिछले हफ्ते साइना नेहवाल को डेनमार्क ओपन के दूसरे राउंड में जापान की मिनात्सु मितानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ओलिंपिक ब्रांज मेडलिस्ट साइना का अगले राउंड में मितानी से मुकाबला हो सकता है।

के श्रीकांत को करना पड़ा हार का सामना
वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन पी कश्यप 1-3 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए 6-6 से गेम बराबर किया। आठवीं वरीयता के खिलाड़ी कश्यप ने इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और फ्रांस के खिलाड़ी थॉमस राउज़ेल को  21-11 22-20 से हराया। सिंग्लस में एक और भारतीय खिलाड़ी वर्ल्ड नंबर 5 रैंक वाले के श्रीकांत को हार का सामना करना पड़ा। श्रीकांत को टियान हुवेई ने 15-21 21-13 11-21 से हराया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज, पेरिस, दूसरा राउंड, कनाडा की मिशेल ली, प्री क्वार्टरफाइनल, French Open Super Series, Paris, Second Round, Pre Quarterfinal, Badminton
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com