विज्ञापन

धुरंधर 2 के बाद राकेश बेदी की चमकी किस्मत! हाथ आए दो बड़े प्रोजेक्ट, धुरंधर 3 को लेकर भी किया खुलासा

Dhurandhar Actor Rakesh Bedi Upcoming Films: 'धुरंधर-2' की सक्सेस के बाद जमील जमाली का किरदार निभाने वाले एक्टर राकेश बेदी के हाथ दो बड़े प्रोजेक्ट लगे हैं, जिसमें से एक में वह वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. 

धुरंधर 2 के बाद राकेश बेदी की चमकी किस्मत! हाथ आए दो बड़े प्रोजेक्ट, धुरंधर 3 को लेकर भी किया खुलासा
Rakesh Bedi Upcoming Films: धुरंधर 2 में जमील जमाली के किरदार में नजर आए राकेश बेदी
नई दिल्ली:

Rakesh Bedi Upcoming Films after Dhurandhar 2: धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की सक्सेस के बाद फिल्म में राजनेता 'जमील जमाली' का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी (Rakesh Bedi) ने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है. अभिनेता एक समारोह में शामिल होने के लिए महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे. अभिनेता ने इस दौरान अपने किरदार को लेकर की गई तैयारी पर बात की और यह भी साफ किया कि 'धुरंधर-3' नहीं आने वाली है. धुरंधर-2 की सक्सेस पर बात करते हुए अभिनेता राकेश बेदी ने कहा, "फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही है और कमाई भी अच्छी कर रही है, लेकिन फिल्म का कॉन्सेप्ट और निर्देशन आदित्य धर का है. हमने तो कलाकार के तौर पर काम किया, जो काम हमें करने के लिए कहा गया, लेकिन असल मेहनत आदित्य धर की है."

स्पाई के रोल को लेकर राकेश बेदी ने कही ये बात

फिल्म धुरंधर 2 में 'जमील जमाली' के किरदार के लिए अभिनेता ने बहुत मेहनत की. उन्होंने बताया कि हर किरदार के लिए मेहनत करनी पड़ती है. जैसे हम विराट कोहली को छक्का मारते देखते हैं तो देखने में कितना आसान लगता है, लेकिन असल में ऐसा होता नहीं है. ऐसे ही हर किरदार को निभाने से पहले बहुत कुछ करना होता है. वहीं फिल्म में रणवीर सिंह को असली धुरंधर बताते हुए अभिनेता ने कहा, "जिस तरीके से किरदार की मांग थी, सभी किरदारों ने वैसा ही रोल प्ले किया. मेरा किरदार रणवीर सिंह को बचाने का था क्योंकि अगर कोई स्पाई दूसरे देश में जा रहा है, तो कोई तो सपोर्ट करने वाला और बचाने वाला होना चाहिए."

ये भी पढ़ें: बैकग्राउंड डांसर के तौर पर किया डेब्यू, कई दिनों तक रहे भूखे, एक गाने ने बनाया रातोंरात मशहूर, अब बने बॉलीवुड का जाना माना नाम

राकेश बेदी के पिता चाहते थे आईआईटी करे बेटा

अपने शुरुआती करियर पर बात करते हुए राकेश बेदी ने कहा, "मेरे पिताजी चाहते थे कि मैं आईआईटी करूं, और मैं एंट्रेंस एग्जाम भी देने पहुंचा था, लेकिन मुझे 35 सवालों में से सिर्फ सवाल नंबर 7 का उत्तर पता था. फिर लगा कि मैं यहां के लिए नहीं बना हूं, और मेरे पिता ने भी किसी तरह का जोर नहीं डाला. यही कारण है कि मैं आईआईटी को छोड़कर अभिनेता बना. मैं अपने बच्चों के साथ भी यही करता हूं, उन्हें जो करना है, वही करने की आजादी देता हूं."

इन दो फिल्मों में नजर आएंगे राकेश बेदी  

कॉमेडी से धुरंधर 2 में 'जमील जमाली' के निगेटिव को निभाने के सवाल पर अभिनेता ने कहा, "आदित्य धर को लगा कि मैं यह किरदार कर सकता हूं, तो मुझे चुना गया. मैं वैसा विलेन नहीं बना, जैसी छवि भारतीय सिनेमा में रही है, टेढ़ी आंखें वाले, एक्शन करते हुए, लेकिन मुझे चालाक और 'मेरा बच्चा है तू' वाला विलेन बनाया गया." अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि वो दो नए प्रोजेक्ट्स में दिखने वाले हैं. अभिनेता वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' और प्राइम वीडियो पर आने वाली सीरीज 'राख' में दिखने वाले हैं. दोनों की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही रिलीज की अनाउंसमेंट की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: अनुराग कश्यप ने न्यू कमर्स से बात करने के लिए मांगी एक घंटे के लिए 5 लाख फीस, कृष्णा अभिषेक ने नेशनल टीवी पर यूं उड़ाया डायरेक्टर के ‘रेट कार्ड' का मजाक

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com