विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2017

टेनिस : टॉप सीडेड राफेल नडाल यूएस ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे, फेडरर भी जीते

शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी स्‍पेन के राफेल नडाल ने साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिका ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है.

टेनिस : टॉप सीडेड राफेल नडाल यूएस ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे, फेडरर भी जीते
राफेल नडाल ने पहले राउंड के मैच में दुसान लाजोविक को मात दी (फाइल फोटो)
  • नडाल ने सर्बिया के दुसान लाजोविक को मात दी
  • फेडरर को मैच जीतने के लिए पांच सेट खेलने पड़े
  • टियाफोए को 4-6, 6-2, 6-1, 1-6, 6-4 से हराया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
न्यूयॉर्क: शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी स्‍पेन के राफेल नडाल ने साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिका ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है. पहले दौर में मुकाबले में नडाल ने सर्बिया के दुसान लाजोविक को मात दी. उधर, टूर्नामेंट में नडाल के लिए प्रमुख चुनौती साबित होने वाले स्विट्जरलैंड के 36 वर्षीय खिलाड़ी रोजर फेडरर ने भी दूसरे दौर में स्‍थान बना लिया है. बारिश के कारण आर्थर एशे स्टेडियम में खेले गए इस मैच में स्पेन के स्टार खिलाड़ी नडाल ने लाजोविक को 7-6 (8-6), 6-2, 6-2 से मात दी.

स्विट्जरलैंड के 36 वर्षीय खिलाड़ी फेडरर ने टियाफोए को पांच सेटों में 4-6, 6-2, 6-1, 1-6, 6-4 से मात दी. दूसरे दौर में नडाल का सामना जापान के तारो डेनियल या अमेरिका के टोमी पॉल में से किसी एक खिलाड़ी से होगा.

यह भी पढ़ें :  यूएस ओपन के सेमीफाइनल में आमने-सामने हो सकते हैं नडाल और फेडरर

मैच के बाद अपने एक बयान में नडाल ने कहा, "शुरुआत में मैं कई बार अंकों पर नियंत्रण की कोशिश कर रहा था. पहले सेट में मुश्किल के बाद मैंने दूसरे और तीसरे सेट में आसानी से जीत हासिल की. पहला दौर कभी आसान नहीं होता, क्योंकि आप थोड़ी घबराहट महसूस करते हैं. हालांकि इसके बाद के सभी मैच शानदार होते हैं.

वीडियो : ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में फेडरर की बादशाहत



स्विस खिलाड़ी रोजर फेडरर के लिए मेरिका के किशोर खिलाड़ी फ्रांसेस टियाफोए के खिलाफ पहले दौर का मुकाबला आसान नहीं था. उन्‍हें मैच जीतने के लिए पांच सेट खेलने पड़े. उल्लेखनीय है कि फेडरर इस साल अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने साल की शुरुआत साल का पहला ग्रैंड स्लैम जीतकर की. इसके बाद उन्होंने विंबलडन ओपन पर कब्जा जमाया. फेडरर अगर इस बार अमेरिका ओपन का खिताब जीत लेते हैं तो यह उनके करियर का 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब होगा. (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com