विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2012

एड्रियन डिसूजा प्रतिबंधित दवा के सेवन के दोषी

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर एड्रियन डिसूजा वर्ल्ड सीरिज हॉकी (डब्ल्यूएसएच) के दौरान प्रतिबंधित मादक पदार्थ के सेवन का दोषी पाए गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर एड्रियन डिसूजा वर्ल्ड सीरिज हॉकी (डब्ल्यूएसएच) के दौरान प्रतिबंधित मादक पदार्थ के सेवन का दोषी पाए गए हैं। नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने उन्हें इसका दोषी पाया है।

एड्रियन का ए नमूना 21 मार्च को लिया गया था। इसमें टेट्राहाइड्रोकेनाबिनोल (टीएचएस) की भारी मात्रा पाई गई।

नाडा के एक शीर्ष अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि एड्रियन को बी नमूना टेस्ट के लिए उपस्थित होने को कहा गया है।
अधिकारी ने बताया, "11 अप्रैल को लिखे एक पत्र में हमने एड्रियन को सूचित किया था कि एक ड्रग टेस्ट में फेल हो गए हैं। हमने दूसरे टेस्ट के लिए उन्हें बुलाया है।"

एड्रियन को नाडा और वाडा की एंटी डोपिंग कोड के अनुच्छेद 2.1 के तहत नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।

यह चूंकि एड्रियन की पहली गलती है इसलिए उन्हें दो वर्ष का निलम्बन झेलना पड़ सकता है।

प्रतियोगिता के दौरान 12 खिलाड़ियों का डोप टेस्ट हुआ था, जिनमें से आठ के परिणाम अब तक आ चुके हैं। सिर्फ एड्रियन ही अब तक दोषी पाए गए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एड्रियन डिसूजा, प्रतिबंधित दवा, Ban
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com